Bigg Boss 18 Highlights: घरवालों की नाक में दम करने, बिग बॉस 18 में हुई इन दो कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होते नजर आ रही है. जो आते ही एक दूसरे से भिड़ते हुए दिखे हैं.

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 का शो जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहा है, वैसे-वैसे नए ट्विस्ट और टर्न्स ला रहा है. जहां एक तरफ घरवालों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ इनकी मुश्किलों को और बढ़ाने बिग बॉस 18 में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है.

बिग बॉस 18 में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री

बिग बॉस 18 में जिन दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है वो दोनों स्प्लिट्सविला X5 के कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी और कशिश कपूर हैं. दरअसल, बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें, दिग्विजय राठी और कशिश कपूर की एंट्री होते दिखती है. दोनों आते ही एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आते हैं.

कशिश और दिग्विजय के हुई बहस

बिग बॉस 18 के प्रोमो में दिखता है कि सलमान खान उन दोनों से सवाल करते हैं कि क्या वह दोनों एक-दूसरे को जानते हैं. इसपर कशिश कहती हैं कि, “मैं मुख्य किरदार हूं.” फिर दिग्विजय जवाब बोलते हैं कि, “किसी भी पॉडकास्ट पर जाकर मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया.” उनके जवाब में कशिश कहती हैं, “संभल के तुम्हारे किस्मत की डोर मेरे हाथ में आखिरी बार थी. और आज यहां हो तो भी मेरे ही कारण हो ये भूलना मत. उस लड़की के लालच के कारण मेरे बचपन का सपना टूट गया, मेरी मां रो दी थी.”

बिग बॉस 18 ने हुआ डबल इविक्शन

बिग बॉस 18 में पिछले वीक हमे डबल इविक्शन देखने को मिला था. इसमें अनुपमा फेम मुस्कान बामने और नायरा बनर्जी घर से बेघर हुए. इसके पहले शो से गुणरत्न सदावर्ते घर से बाहर होते नजर आए.

Also Read: Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने किस बात पर विवियन डीसेना और चाहत पांडे के बीच हुई झड़प, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >