Bigg Boss 18: क्या विवियन डिसेना की पहली पत्नी लेंगी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री, खुल सकते हैं कई राज

Bigg Boss 18 का पहला दिन निकला ही था कि शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री सामने आ गई है. इनका कनेक्शन शो के फाइनलिस्ट विवियन डिसेना से है. बताया जा रहा है कि यह कंटेस्टेंट विवियन की पहली पत्नी हैं.

Bigg Boss 18 के मुश्किल से एक दिन निकले ही थे कि मेकर्स ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए अपना दावेदार चुन लिया है, जो घर वालों की मुश्किलें तो बढ़ाएगी ही लेकिन सबसे ज्यादा शो के फाइनलिस्ट विवियन डिसेना की. बताया जा रहा है कि ये वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट विवियन का काफी करीबी रहा है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं इनका नाम.

बिग बॉस 18 की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 का वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और कोई नहीं बल्कि विवियन की पहली पत्नी वाहबिज दोराबजी हैं. तेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार वाहबिज शो की पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हो सकती हैं. हालांकि, शो के मेकर्स के तरफ से इस बात पर कोई अपडेट साझा नहीं की गई है. लेकिन अगर ये रिपोर्ट सच होती है तो एक बात तय है कि बिग बॉस के घर में इनकी एंट्री के बाद विवियन के कई राज से पर्दा उठ सकता है. साथ ही बिग बॉस के घर में दोनों को एक दूसरे के सामने देख दर्शकों को भी बहुत मजा आएगा.

Also Read: Bigg Boss 18: कौन है कलर्स की हीरोइन Eisha Singh, अपनी खूबसूरती से जीतेंगी बिग बॉस का दिल

Also Read: Also Read: Bigg Boss 18: सलमान खान इस सीजन के बाद नहीं करेंगे बिग बॉस की होस्टिंग, बोले- मुश्किल लग रहा…

वाहबिज और विवियन की शादी

वाहबिज दोराबजी और विवियन डिसेना की पहली मुलाकात साल 2008 के सीरियल कसम के सेट पर हुई थी. इस सीरियल में विवियन एक वैंपायर के किरदार में थे. शो के दौरान दोनों में नजदीकियां बड़ी और दोनों ने कुछ साल डेट करने के बाद 2013 में शादी कर ली. हालांकि, इनकी शादी कुछ समय बाद अपनी पटरी से उतर गई और दोनों ने साल 2021 में तलाक ले लिया. इसके बाद एक्टर ने इजिप्ट की एक पत्रकार नौरान अली से साल 2022 में चुपके से शादी की.

बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार विवियन डिसेना, वायरल भाभी हेमा शर्मा, आयशा सिंह, मुस्कान बामने, रजत दलाल, करण वीर मेहरा, गुणरत्न सदावर्ते, आरफीन खान और सारा खान समेत अन्य शामिल हैं. बिग बॉस को आप हर रात 9 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ पर भी उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >