Bigg Boss 18: घर से बेघर होते ही दिग्विजय ने बताया ट्रॉफी का असली हकदार कौन, कहा-यह तो लाडला…

Bigg Boss18: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के पिछले एपिसोड में दिग्विजय राठी का एलिमिनेशन देखने को मिला. अब उनका एक वीडियो मैसेज सामने आया है, जिसमें वह बता रहे हैं कि 'बिग बॉस 18' की ट्रॉफी का असली हकदार कौन है.

Bigg Boss18: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का वीकेंड का वॉर मनोंरजन और इमोशन से भरपूर रहा. शनिवार को देखने को मिला कि दिग्विजय राठी के एलिमिनेशन से सलमान खान को भी झटका लगता है और वह दिग्विजय के करीबी दोस्तों चुम दरांग, करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर पर उन्हें एलिमिनेट होने से ना बचाने के लिए बरसते भी हैं. ऐसे में अब घर से बेघर होने के बाद दिग्विजय ने इस बात का खुलासा किया कि बिग बॉस की ट्रॉफी का असली हकदार है कौन. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

दिग्विजय का वायरल मैसेज

दिग्विजय राठी घर से बेघर हो गए हैं. अब एविक्ट होते ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वह अपने इस वीडियो में बता रहे हैं कि आखिर बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का असली हकदार कौन है. उन्होंने कहा, ’11 लोग ऐसे जिनसे मैं बहार नहीं मिलना चाहूंगा, उन्हें देखना नहीं चलूंगा. मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल 48 दिन मैं जीकर आ रहा हूं. मुझे लग रहा है सब एक्टिंग कर रहे हैं. मैं भी खुद के ट्रॉफी उठाते देखना चाहता था. बिग बॉस की ट्रॉफी का अगर कोई हकदार है तो वो विवियन हैं क्योंकि वो लाडले हैं.’

एंटरटेनमेंट से जुडी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अब तक घर से बेघर हुए ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 में दिग्विजय राठी से पहले शो से तेजिंदर पल सिंह बग्गा, अदिति मिस्त्री, एलिस कौशिक, अरफीन खान, शहजादा धामी, मुस्कान बामने, वायरल भाभी से फेमस हेमा शर्मा और नायरा बनर्जी घर से बेघर हो चुके हैं. वहीं, गुणरत्न सदावर्ते अपने एक जरुरी केस की वजह से बहार हो गए थे. हालांकि, वह शो में वापसी भी कर सकते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 Triple Eviction: दिग्विजय राठी के बाद इन 2 कंटेस्टेंट्स को झेलना पड़ा एलिमिनेशन, हुए घर से बेघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >