‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड धमाका, 2 दिन में ‘द केरला स्टोरी 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा

Bhooth Bangla Worldwide Box Office Collection Day 2: ‘भूत बंगला’ को दूसरे दिन जबरदस्त ग्रोथ मिली है और दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत होती जा रही है.

Bhooth Bangla Worldwide Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसने इसके आगे के सफर को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू से ही अच्छा माहौल बना लिया था, जहां इसने करीब 3.50 करोड़ की कमाई की. इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.

दूसरे दिन दिखा जबरदस्त उछाल

शनिवार (18 अप्रैल) को ‘भूत बंगला’ ने जोरदार छलांग लगाते हुए 19 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले करीब 55% ज्यादा है. इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 35 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 42 करोड़ पहुंच गया है. शनिवार को फिल्म ने सभी शोज में अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

विदेशों में भी बढ़ी कमाई

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म की कमाई में सुधार देखा गया है. दूसरे दिन इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने 8-9 करोड़ की कमाई की. इस तरह ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ दो दिनों में 60 करोड़ के पार पहुंच गया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रविवार को भी यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म ओपनिंग वीकेंड में .100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है.

कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

भूत बंगला’ ने तेजी से कमाई करते हुए इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. फिल्म ने द केरला स्टोरी 2 (48 करोड़) और डकैत (50 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. अब उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही ओ’रोमियो और मर्दानी 3 को भी पीछे छोड़ते हुए टॉप 3 में शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla बनी दर्शकों की पसंद, दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >