20वें दिन भी 150 करोड़ से दूर रही ‘भूत बंगला’, बॉक्स ऑफिस पर घटा क्रेज

Bhooth Bangla Day Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ को शुरुआती दिनों में शानदार रिस्पॉन्स मिला, लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आई. आइए यहां देखिए कलेक्शन.

Bhooth Bangla Day Collection: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी. शुरुआत में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाई, लेकिन तीसरे हफ्ते तक आते-आते इसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. फिल्म अभी तक 150 करोड़ रुपये के नेट क्लब में एंट्री नहीं कर पाई है. आइए 20वें दिन की कमाई आपको बताते हैं.

20वें दिन कितनी हुई कमाई?

sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘भूत बंगला’ ने 20वें दिन भारत में करीब 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. यह कमाई देशभर में लगभग 4522 शोज के जरिए हुई. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 148.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 175.93 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक करीब 232.78 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनेस कर लिया है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने 56.85 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. हालांकि, पिछले दिनों की तुलना में फिल्म की कमाई में गिरावट साफ दिखाई दे रही है. 19वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 20वें दिन यह आंकड़ा घटकर 1.75 करोड़ रुपये पर आ गया.

क्या 150 करोड़ क्लब में पहुंच पाएगी फिल्म?

फिल्म अब 150 करोड़ रुपये के आंकड़े से बेहद करीब है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में ‘भूत बंगला’ यह बड़ा मुकाम हासिल कर सकती है. अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को लेकर दर्शकों में काफी उम्मीदें थीं. फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण लोगों को पसंद आया, लेकिन तीसरे हफ्ते में नई फिल्मों की एंट्री और घटती ऑडियंस की वजह से इसकी कमाई प्रभावित हुई है.

यह भी पढ़ें- छठे दिन भी कायम ‘राजा शिवाजी’ की रफ्तार, 50 करोड़ से बस एक कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >