थम नहीं रही ‘भूत बंगला’ की रफ्तार, 26 दिनों में फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 26: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. रिलीज के 26 दिनों बाद भी यह फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है.

Bhoot Bangla Box Office Collection Day 26: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ दर्शकों को डराने के साथ-साथ खूब हंसा भी रही है. लोगों को अक्षय की कॉमेडी और फिल्म की कहानी इतनी पसंद आ रही है कि चौथे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में भीड़ कम नहीं हो रही है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की 26वें दिन की कमाई.

26वें दिन की कमाई में आया उछाल

फिल्म ने अपने 26वें दिन यानी चौथे मंगलवार को भारत में करीब 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की. गौर करने वाली बात यह है कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में बढ़त देखी गई. चौथे संडे को तो फिल्म ने शानदार 4 करोड़ रुपये बटोरे थे. भारत में अब तक यह फिल्म 161 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है.

दुनियाभर में फिल्म का जलवा

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘भूत बंगला’ को खूब पसंद किया जा रहा है. फिल्म ने अब तक कुल मिलाकर दुनियाभर में244.98 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल और राजपाल यादव की कॉमेडी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया है.

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक पुराने और रहस्यमयी महल की कहानी है. अक्षय कुमार (अर्जुन आचार्य) अपने पुश्तैनी महल में अपनी बहन की शादी करना चाहते हैं, लेकिन वहां उन्हें कई डरावनी सच्चाइयों का सामना करना पड़ता है. फिल्म में तब्बू का कैमियो और अन्य कलाकारों की परफॉर्मेंस को भी क्रिटिक्स ने अच्छा बताया है. हालांकि कुछ लोगों को फिल्म का दूसरा हिस्सा थोड़ा लंबा लगा, लेकिन फिर भी यह फिल्म एंटरटेनमेंट का पूरा डोज दे रही है.

यह भी पढ़ें: Raja Shivaji: 12वें दिन भी बंपर कमाई, 100 करोड़ के बेहद पास पहुंची फिल्म

यह भी पढ़ें: आखिर कैसी होगी संजय दत्त की ‘Aakhri Sawal’? फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद कर दिया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >