क्या अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ तोड़ेगी ‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड? एडवांस बुकिंग में हुआ इतना कलेक्शन

Bhoot Bangla Advance Booking Collection: ‘भूत बंगला’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. सभी की नजर इस पर है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ जैसे बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएगी या नहीं.

Bhoot Bangla Advance Booking Collection: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. हॉरर और कॉमेडी वाली इस फिल्म से काफी उम्मीदें जुड़ी हैं. एडवांस बुकिंग के आंकड़े फिल्म के लिए उम्मीद और चुनौती दोनों दिखा रहे हैं. sacnilk के मुताबिक, पहले दिन के लिए फिल्म ने करीब 91 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग की है, जबकि ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा लगभग 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. देशभर में फिल्म के 5000 से ज्यादा शोज तय किए गए हैं और अब तक 34 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं.

मेट्रो सिटीज में धीमी रफ्तार

बुक माय शो पर टिकटों की कीमत 120 रुपये से लेकर 1700 रुपये तक रखी गई है. दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में फिल्म ‘भूत बंगला’ को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल पाया है और एडवांस बुकिंग का आंकड़ा थोड़ा कम रहा है. इसके बावजूद दिल्ली और मुंबई दोनों जगहों से 50-50 लाख रुपये से ज्यादा की बुकिंग दर्ज की गई है. वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में फिल्म को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

‘भूत बंगला’ के लिए कितने करोड़ मिले अक्षय कुमार को?

फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है जो लंबे समय बाद अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हैं. इस फिल्म के जरिए दोनों की जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ आई है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी है. फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं तब्बू को लगभग 2.5 करोड़ और परेश रावल को करीब 2 करोड़ रुपये मिले हैं. राजपाल यादव और अन्य कलाकारों की फीस 1 से 1.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का पहला रिव्यू आया सामने, इंटरवल सीन करेगा रोंगटे खड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >