Bhoot Bangla: तब्बू ने अक्षय कुमार संग 25 साल बाद काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उनका ह्यूमर और एनर्जी आज भी पहले जैसी ही है

Bhoot Bangla: एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में 25 साल बाद साथ काम करने के अनुभव साझा किए. एक्ट्रेस ने अक्षय के अनुशासन, एनर्जी और पुराने अंदाज की जमकर तारीफ भी की.

Bhoot Bangla: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू 25 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने जा रही हैं. वो भी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में. आखिरी बार एक्ट्रेस डायरेक्टर-एक्टर के साथ फिल्म ‘हेरा फेरी’ में नजर आई थीं. अब उनकी इस वापसी से फैंस की एक्साइटमेंट ��िल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है.

इस बीच तब्बू ने इन दोनों के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने पर तब्बू रिएक्शन

ETimes को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने अक्षय के स्वभाव और उनके प्रोफेशनल अंदाज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “अक्षय का ह्यूमर और एनर्जी बिल्कुल पहले जैसी है. वह आज भी सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, जल्दी काम खत्म करते हैं और सीधे घर चले जाते हैं. वह हमेशा कहते हैं ‘जल्दी सोना चाहिए’ और सभी को याद दिलाते रहते हैं कि वह पार्टियों में नहीं जाते. उनकी यह आदत कभी नहीं बदली. बेशक, हम सब बड़े हो गए हैं, लेकिन अक्षय का मूल स्वभाव अब भी वैसा ही है.”

प्रियदर्शन को लेकर तब्बू ने क्या कहा?

निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने पर तब्बू बोलीं, “मैं प्रियन (प्रियदर्शन) के कॉनटेक्ट में थी, इसलिए मुझे पता था कि वह बिल्कुल पहले जैसे ही होंगे. हेरा फेरी के बाद मैंने अक्षय के साथ काम नहीं किया था और इतने सालों में हम सामाजिक रूप से भी ज्यादा नहीं मिले. लेकिन प्रियन के साथ काम करना हमेशा सहज और मजेदार अनुभव होता है.”

फिल्म ‘भूत बंगला’ की डिटेल्स

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 15 साल बाद वापसी कर रही है. इस जोड़ी ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी क्लासिक फिल्मों में साथ काम करके दर्शकों का दिल जीता है.

‘भूत बंगला’ की अनाउंसमेंट अक्षय कुमार ने इस साल 9 सितंबर को अपने 57वें जन्मदिन पर की थी. फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी और यह कथित तौर पर अगले साल रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Fauzi की रिलीज से पहले डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने पार्ट 2 पर लगाई मुहर, बताया दूसरा हिस्सा होगा प्रीक्वल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >