Bhool Chuk Maaf: थियेटर्स या ओटीटी… फाइनली कहां देख सकेंगे राजकुमार राव की टाइम लूप कॉमेडी

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ को लेकर फैंस में कंफ्यूजन है कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या फिर यह ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. मूवी को लेकर दर्शकों में गजब का बज है. आइये जानते हैं आप इसे कहां देख सकते हैं.

Bhool Chuk Maaf: मैडॉक फिल्म्स की हालिया फिल्म भूल चुक माफ को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है. राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर मूवी को लेकर फैंस कंफ्यूज है कि इसे थियेटर्स में जाकर देखना है या फिर यह ओटीटी पर रिलीज होगी. अजीबोगरीब टाइम-लूप प्लॉट को लेकर चर्चा बटोरने वाली कॉमेडी ड्रामा को आप कहां देख सकते हैं, आइये जानते हैं.

ओटीटी या फिर थियेटर्स कहां रिलीज होगी भूल चुक माफ

भूल चुक माफ करण शर्मा की ओर से निर्देशित एक पारिवारिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. काफी चर्चा बटोरने के बाद फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. मूवी को दर्शक 23 मई से एंजॉय कर सकते हैं. दरअसल मैडॉक फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (मैडॉक), अमेजन एमजीएम स्टूडियो और पीवीआरआईएनओएक्स लिमिटेड (पीवीआरआईएनओएक्स) के बीच एक समझौता हुआ है.

कब सिनेमघरों में रिलीज होगी भूल चुक माफ

भूल चुक माफ के निर्माताओं ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया. जिसमें लिखा, “हल्दी से आगे बढ़ेगी रंजन की गाड़ी? फुल ऑन भसड़ लेकर आ रही है ये शादी! नई तारीख, वही पागलपन – रुकावत के लिए #भूलचुक माफ. एक पारिवारिक मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए…. 23 मई को सिनेमाघरों में.”

क्यों भूल चुक माफ की थियेटर रिलीज टली थी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश भर में बढ़ी हुई सुरक्षा कवायदों के कारण, दिनेश की प्रोडक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने बीते दिनों घोषणा की थी कि फिल्म 9 मई को अपने थिएटर प्रीमियर को छोड़ देगी और इसके बजाय 16 मई को प्राइम वीडियो पर डिजिटल रूप से रिलीज होगी. हालांकि थिएटर कंपनी ने प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर किया. ऐसा लगता है कि कानूनी विवाद सुलझ गया है.

यह भी पढ़ें- Dipika Kakar को अचानक हुई ये गंभीर बीमारी, पति शोएब इब्राहिम बोले- रिपोर्ट में कैंसर का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >