Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: कम एडवांस बुकिंग के बावजूद क्या ‘भूल चूक माफ’ दे पाएगी दमदार ओपनिंग? जानें आंकड़ों की जुबानी

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जानिए पहले दिन फिल्म कितनी कमाई कर सकती है और क्या यह राजकुमार की टॉप ओपनर्स में जगह बना पाएगी?

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल चूक माफ’ आखिरकार 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच पॉजिटिव रिस्पॉन्स बटोर चुका था, लेकिन काफी वक्त तक ये ओटीटी और थिएटर रिलीज को लेकर फिल्म विवादों में भी घिरी रही.

फिर बॉम्बे हाई कोर्ट की ओर से मैडॉक फिल्म्स और पीवीआर आईनॉक्स के बीच के विवाद को हल किए जाने के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ हुआ. हालांकि, इस पूरे ड्रामे का असर फिल्म की प्री-रिलीज चर्चा पर पड़ा. ऐसे में फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कितने का कलेक्शन किया और फिल्म की ओपनिंग कितने से होगी, उसके बारे में जानते हैं.

ओपनिंग डे पर कैसा रहेगा प्रदर्शन?

भूल चूक माफ की पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपोलिस में फिल्म की लगभग 30 हजार टिकटें पहले ही बुक हो चुकी हैं. अगर स्पॉट बुकिंग में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो फिल्म एक अच्छी ओपनिंग कर सकती है.हालांकि, ‘केसरी वीर’, ‘रेड 2’ और हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ से मुकाबला इसके बॉक्स ऑफिस सफर को प्रभावित कर सकता है. इसके बावजूद, करण शर्मा निर्देशित ‘भूल चूक माफ’ पहले दिन करीब 5 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है.

क्या टॉप 5 ओपनर बनेगी ‘भूल चूक माफ’?

राजकुमार राव की पिछली तीन फिल्में उनकी टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल रही हैं. अगर ‘भूल चूक माफ’ को भी उस लिस्ट में शामिल होना है, तो इसे पहले दिन कम से कम 5.40 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी।

राजकुमार राव की अब तक की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में:

  • स्त्री 2 – 64.80 करोड़
  • मिस्टर एंड मिसेज माही – 6.85 करोड़
  • स्त्री – 6.83 करोड़
  • विक्की विद्या का वो वाला वीडियो – 5.71 करोड़
  • जजमेंटल है क्या – 5.40 करोड़

फिल्म की स्टार कास्ट

‘भूल चूक माफ’ के जरिए Amazon MGM Studios भारतीय सिनेमा में कदम रख रहा है. फिल्म को करण शर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है. राजकुमार राव और वामिका गब्बी के साथ फिल्म में सीमा पाहवा, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव और इश्तियाक खान भी अहम भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़े: Jaat vs Kesari Chapter 2: सनी देओल या अक्षय कुमार? किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी फ्लॉप की छलांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >