Bhool Bhulaiyaa 4: हॉरर-कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने फिर लौटेंगे कार्तिक आर्यन, डायरेक्टर अनीस बज्मी ने ‘भूल भुलैया 4’ पर लगाई मुहर

Bhool Bhulaiyaa 4: ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद निर्देशक अनीस बज्मी ने चौथे भाग की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि ‘भूल भुलैया 4’ पर काम शुरू हो चुका है और कार्तिक आर्यन एक बार फिर लीड रोल में नजर आएंगे.

Bhool Bhulaiyaa 4: ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज को नवंबर 2025 में एक साल पूरा होने के मौके पर फिल्म निर्माता अनीस बज्मी ने इस सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चौथे भाग की अनाउंसमेंट की है. उन्होंने बताया कि ‘भूल भुलैया 4’ पर काम शुरू हो गया है और एक्टर कार्तिक आर्यन एक बार फिर लीड रोल में दिखाई देंगे. अनीस बज्मी ने आगे क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

‘भूल भुलैया 4’ पर अनीस बज्मी ने लगाई मुहर

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अनीस बज्मी ने कहा, “अगर ‘भूल भुलैया’ न होती, तो लोग कार्तिक की शानदार कॉमिक टाइमिंग के बारे में नहीं जान पाते. मैं उनके साथ कुछ और कॉमेडी फिल्में बनाने की योजना बना रहा हूं.”

निर्देशक ने आगे बताया कि फिल्म अभी शुरुआती फेज में है, लेकिन दर्शकों का प्यार इस फ्रैंचाइजी को आगे बढ़ाने की बड़ी वजह है. उन्होंने कहा, “इतने सालों में इस सीरीज को जो प्यार मिला है, वह बेमिसाल है. अभी मैं बस इतना कह सकता हूं कि कार्तिक आर्यन इसमें जरूर होंगे.”

माधुरी दीक्षित और विद्या बालन भी होंगी भूल भुलैया 4 में कास्ट?

‘भूल भुलैया 3’ में अनीस बज्मी ने माधुरी दीक्षित और विद्या बालन जैसी दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ काम किया था. दोनों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं. उन्होंने कभी यह एहसास नहीं होने दिया कि मैं दिग्गजों के साथ काम कर रहा हूं. वे समय की पाबंद, अनुशासित और बेहद सहयोगी थीं.”

जब उनसे पूछा गया कि क्या ये दोनों एक्ट्रेस अगली किस्त में भी दिखाई देंगी, तो निर्देशक ने मुस्कराते हुए कहा, “हो सकता है! या शायद कोई नई अभिनेत्री हो जो पहले कभी इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा न रही हो.”

डायरेक्टर ने ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता पर क्या कहा?

अनीस बज्मी ने सोशल मीडिया पर ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता को याद करते हुए लिखा, “पिछले साल ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे जिस प्यार से अपनाया, वह वाकई खास था. यह सफर शानदार रहा- सभी कलाकारों, तकनीशियनों और फैन्स का दिल से शुक्रिया.”

बता दें कि ‘भूल भुलैया 3’ 1 नवंबर 2024 को रिलीज हुई थी और यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म साबित हुई. अब दर्शक बेसब्री से ‘भूल भुलैया 4’ का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Baahubali The Epic: केजीएफ डायरेक्टर ने एसएस राजामौली की फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 16-लेन पैन इंडिया हाईवे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >