Bhool Bhulaiyaa 3 FIRST Review: भूल भुलैया 3 का पहला रिव्यू आया सामने, कॉमेडी-हॉरर का परफेक्ट तड़का है कार्तिक आर्यन की फिल्म

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म भूल भुलैया 3 बस कुछ दिन बाद ही रिलीज हो जाएगी. फिल्म का पहला रिव्यू आ गया है. तो अगर आप मूवी का देखने का प्लान कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने से पहले जाने लें मूवी कैसी है.

Bhool Bhulaiyaa 3: हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 इस दिवाली दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ-साथ विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित नजर आएंगी. मूवी के रिलीज होने में बस कुछ दिन बच गए है. वहीं, कार्तिक अपनी मूवी के प्रमोशन में बिजी है और उन्हें उम्मीद है कि लोग फिल्म को पसंद करेंगे. इस बीच फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है. चलिए आपको बताते हैं मूवी कैसी है.

भूल भुलैया 3 का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3, 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है. ऑलवेज बॉलीवुड नाम के पेज ने फिल्म का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है. इसके मुताबिक, भूल भुलैया 3 का सेंसर कॉपी देखकर अभी खत्म हुआ. फिल्म का कॉमिक टाइमिंग और हॉरर एलिमेंट्स काफी प्रभावी था, जिसने इसे मस्ट वॉच एंटनटेनिंग बनाते हैं. फिल्म का रन टाइम 158:26 मिनट है.

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का होगा धांसू क्लैश

वहीं, हाल ही में भूल भुलैया 3 का गाना जाना समझो ना रिलीज किया गया. ये सॉन्ग आदित्य रिखारी का है, जो साल 2022 में आया था. फिल्म में इसका रिप्राइज्ड वर्जन रिलीज किया गया है और इसे कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया है. एक तरफ जहां भूल भुलैया 3 को लेकर बज है तो दूसरी तरफ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, करीना कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन भी 1 नवंबर को रिलीज हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवी का जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >