Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही ‘भूल भुलैया 3’ के क्लाइमैक्स का हो गया खुलासा, जानें कियारा आडवाणी से क्या है कनेक्शन

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 में दर्शक तृप्ति डिमरी, विद्या बालन को भी देख पाएंगे. मूवी को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आया है, जिसे शायद ही फैंस जानते होंगे. एक्टर ने बताया कि फिल्म के 2 क्लाइमैक्स शूट किए गए हैं.

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में लगे हुए है, जो 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अनीस बज्मी की मूवी में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित है. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बातों ही बातों में फिल्म के क्लाइमैक्स का खुलासा कर दिया, जिसका कनेक्शन कियारा आडवाणी से है. कार्तिक ने कहा कि फिल्म के लिए 2 क्लाइमैक्स शूट किए गए है.

भूल भुलैया 3 को लेकर सामने आया ये अपडेट

कार्तिक आर्यन ने पिंकविला से बातचीत में बताया कि, मुझे लगता है कि एक-दो लोगों को और पता है क्लाइमैक्स के बारे में. पर, हां 2 क्लाइमैक्स शूट किए गए है इस फिल्म के, तो इसलिए कंफ्यूजन है. जब हमारे पास स्क्रिप्ट आई थी तो सबके पास सिर्फ ये पांच लोगों को छोड़कर किसी के पास लास्ट के 15 पेज नहीं गए थे. तो वो स्क्रिप्ट लास्ट 15 पेज के बिना गई थी सबके पास. यहां तक की एडी डिपार्टमेंट है या प्रोडक्शन डिपार्टमेंट, सबके पास ऐसे ही स्क्रिप्ट गई है बिना क्लाइमैक्स के.

कार्तिक आर्यन ने लिया कियारा आडवाणी का नाम

कार्तिक आर्यन ने गलती से कियारा आडवाणी के साथ शूटिंग को लेकर कहा, जब हम लोग शूट कर रहे थे, जब कियारा के साथ शूट… उसके बाद एक्टर को अहसास हुआ कि उन्होंने गलती से कियारा का नाम रिवील कर दिया. एक्टर कहते हैं. सॉरी और उसके बाद हंसने लगते है और कहते हैं, जब विद्या जी के साथ शूट कर रहे थे… ये लाइव तो नहीं है ना? बता दें कि एक्टर पिछली बार फिल्म चंदू चैंपियन में नजर आए थे. अब तक उन्होंने सत्यप्रेम की कथा, लव आज कल, लुका छुपी, फ्रेडी, पति पत्नी और वो, भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 और सिंघम अगेन के क्लैश पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- दिवाली इतनी बड़ी…

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer: कार्तिक की फिल्म ने आते ही बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, सिंघम अगेन से निकली आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >