KRK ने ‘भोला’ को लेकर अजय देवगन को दी नसीहत, कहा- थोड़ी मर्यादा है, तो मान लें कि आपने फिल्म के नाम पर…

KRK On Box Office Collection: खुद को क्रिटिक्स कहने वाले अजय देवगन फिल्म भोला के पीछे पड़ चुके हैं. अब एक और ट्वीट में उन्होंने अजय देवगन को कहा कि कि थोड़ी भी मर्यादा बची है तो मान लीजिए कि आपने बेकार फिल्म बनाई है.

KRK On Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और तब्बू की धमाकेदार फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शन में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि दूसरे और तीसरे दिन इसमें थोड़ी सुस्ती देखी गई. हालांकि वीकेंड पर इसने रफ्तार पकड़ी ली और सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की भीड़ देखी गई. अपनी रिलीज के चौथे दिन, भोला ने लगभग 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अब खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके ने एक बार फिर अजय देवगन को सलाह दे डाली. साथ ही बेहतर फिल्म करने के लिए कहा.

केआरके का लेटेस्ट ट्वीट वायरल

कमाल रशिद खान कहे या फिर केआरके को अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर पर्सनल कमेंट करते देखा जाता है. वह अपने किसी न किसी बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहता है. अब जबसे फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, तब से केआरके अपने ट्वीट से इसके पीछे पड़ गए हैं. अब लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने अजय देवगन को जमकर खरी-खोटी सुनाई. केआरके ने लिखा, मुझे विश्वास है, अगर @अजय देवगन में मर्यादा है तो उन्हें स्वयं आधिकारिक तौर पर यह कहना चाहिए:- मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी फिल्म #भोला एक आपदा है, जो 4 दिनों में #पठान के एक दिन के व्यवसाय के बराबर नहीं कर पा रही है. मैं जनता से माफी मांगता हूं और भविष्य में बेहतर फिल्में करने की कोशिश करूंगा.


भोला का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

भोला को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छा रिव्यू मिला था. मूवी में अजय देवगन को जबरदस्त एक्शन करते देखा जा सकता है. फिल्म ने अपनी रिलीज के दिन 11.20 करोड़ रुपये कमाए. वहीं दूसरे दिन इसने 11.20 करोड़, तीसरे दिन 7.40 करोड़, शनिवार 12.10 करोड़, और पहले वीकेंड कहे या फिर चौथे दिन बड़ी संख्या में कमाई की. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसने एक ही दिन में 14 करोड़ रुपये की कमाई की. इस तरह अब भोला का कुल कलेक्शन 44.70 करोड़ रुपये हो गया है. इस बीच, रविवार, 2 अप्रैल को भोला की कुल 21.98 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, “भोला ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है. रविवार को ऑडियंस में 40-50% की वृद्धि देखी गई.

Also Read: Bholaa में दीपक डोबरियाल को विलेन चुनने पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पूरी टीम ने कमजोर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >