Best Holi Songs: होली का त्योहार रंगों, मिठास और मस्ती का संगम होता है, लेकिन अगर इसमें बॉलीवुड के जोशीले गानों का तड़का लग जाए तो मजा दोगुना हो जाता है. इस साल 4 मार्च 2026 को देशभर में होली धूमधाम से मनाई जाएगी. ऐसे में अगर आप अपनी होली पार्टी को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन सुपरहिट बॉलीवुड होली सॉन्ग्स को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें.
यंग जनरेशन का फेवरेट- “बलम पिचकारी”
Balam Pichkari आज की यूथ के लिए होली का एंथम बन चुका है. Ranbir Kapoor और Deepika Padukone पर फिल्माया गया यह गाना अपनी एनर्जी और बीट्स से हर किसी को डांस फ्लोर पर खींच लाता है.
सादगी और अपनापन- “होली के दिन दिल खिल जाते हैं”
क्लासिक फिल्म Sholay का यह गाना आज भी होली के जश्न में खास जगह रखता है. इसकी सादगी और देसी अंदाज हर उम्र के लोगों को एक साथ जोड़ देता है.
रंगों में घुली मस्ती- “अंग से अंग लगाना”
फिल्म Darr का यह गाना परिवार और दोस्तों के साथ रंग खेलने का असली मजा बढ़ा देता है. इसकी धुन सुनते ही हर कोई झूमने लगता है.
हर होली की पहचान- “रंग बरसे”
Rang Barse के बिना होली अधूरी लगती है. Amitabh Bachchan की आवाज में सजा यह गीत दशकों से लोगों के दिलों में बसता आया है और हर साल रंगों के साथ गूंजता है.
यंग वाइब्स के लिए- “Do Me A Favor Let’s Play Holi”
फिल्म Waqt: The Race Against Time का यह गाना अपनी मस्ती भरी बीट्स से पार्टी का मूड बना देता है. दोस्तों के साथ डांस और मस्ती के लिए यह परफेक्ट ट्रैक है.
पारंपरिक रंग- “होली खेले रघुवीरा”
Baghban का यह गाना पारंपरिक होली की खुशबू से भरा है. परिवार के साथ जश्न मनाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है.
