ऋषभ शेट्टी, अनुराग कश्यप, और गुरु दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम
जब डायरेक्टर ने संभाली एक्टिंग की कमान
फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने सिर्फ कैमरे के पीछे ही नहीं, बल्कि कैमरे के सामने भी अपनी अलग पहचान बनाई. किसी ने अपनी फिल्मों में दमदार किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता, तो किसी ने एक्टिंग के जरिए यह साबित कर दिया कि उनका हुनर सिर्फ निर्देशन तक सीमित नहीं है. आइए जानते हैं उन निर्देशकों के बारे में, जिन्होंने एक्टिंग की कमान भी बखूबी संभाली.
ऋषभ शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम
ऋषभ शेट्टी
ऋषभ शेट्टी ने कन्नड़ सिनेमा में निर्देशक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने कांतारा का निर्देशन करने के साथ-साथ फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई. उनकी दमदार एक्टिंग और बेहतरीन निर्देशन ने फिल्म को देशभर में बड़ी सफलता दिलाई और उन्हें पैन इंडिया स्टार बना दिया.
गुरु दत्त, फोटो- इंस्टाग्राम
गुरु दत्त
गुरु दत्त भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली निर्देशकों में गिने जाते हैं. उन्होंने प्यासा, कागज के फूल और साहिब बीबी और गुलाम जैसी फिल्मों में निर्देशन के साथ यादगार अभिनय भी किया. उनकी फिल्मों की कहानी और उनकी अदाकारी आज भी दर्शकों के बीच खास जगह रखती है.
फरहान अख्तर, फोटो- इंस्टाग्राम
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक के रूप में दिल चाहता है से की थी. इसके बाद उन्होंने रॉक ऑन!!, भाग मिल्खा भाग और तूफान जैसी फिल्मों में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह निर्देशन और अभिनय दोनों में सफल नाम हैं.
अनुराग कश्यप, फोटो- इंस्टाग्राम
अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. निर्देशन के साथ-साथ उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में अभिनय भी किया है. AK vs AK, इमर्जेंसी, बेड कॉप, निशांची और कई अन्य प्रोजेक्ट्स में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने पसंद किया.
अमोल गुप्ते, फोटो- इंस्टाग्राम
अमोल गुप्ते
अमोल गुप्ते ने लेखक और निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाई. स्टेनली का डब्बा का निर्देशन करने के साथ उन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया. इसके अलावा तारे जमीन पर और सिंघम रिटर्न्स जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को भी काफी सराहा गया.
रजत कपूर, फोटो- इंस्टाग्राम
रजत कपूर
रजत कपूर भारतीय सिनेमा के एक बहुमुखी अभिनेता, लेखक और निर्देशक हैं। उन्होंने 'आंखों देखी' और 'रघु रोमियो' जैसी फिल्मों से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 'दिल चाहता है', 'भेजा फ्राई', 'दृश्यम' और 'कपूर एंड सन्स' जैसी कई प्रमुख फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के बीच एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में अपनी खास पहचान बनाई.