'सनी सर बहुत बड़े दिल वाले इंसान हैं', 'बंटवारा 1947' में काम कर गदगद हुए अली फजल, कहा- कहानी बहुत खूबसूरत है

अली फजल ने सनी देओल के साथ 'बंटवारा 1947' में काम करने के अनुभव को खास बताया. उन्होंने फिल्म से जुड़ने की वजह और निर्देशक राजकुमार संतोषी की तारीफ की.

Batwara 1947: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी नजर आएंगे. अली ने एक इंटरव्यू में फिल्म, सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित कहानियों को लेकर खुलकर बात की.

Ali Fazal Praises Sunny Deol: सनी देओल की तारीफ में क्या बोले अली फजल?

अली फजल ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "सनी सर बहुत बड़े दिल वाले इंसान हैं. यह बात हर कोई जानता है. उनका पूरा परिवार ऐसा ही है. उनके परिवार का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास और विरासत में बहुत बड़ा योगदान रहा है. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. शूटिंग के दौरान वह हर चीज में साथ देने वाले थे. हमारे लिए यह सफर बहुत शानदार रहा. पहले कुछ हिस्सों की शूटिंग हुई और बाद में बचा हुआ काम पूरा किया गया. उनके साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव था."

How Ali Fazal Joined Batwara 1947: फिल्म से कैसे जुड़े अली फजल?

अली फजल फिल्म के दोनों टीजर में नजर आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने अपने किरदार का खुलासा नहीं किया. उन्होंने बताया, "'बंटवारा 1947' मेरे पास उस समय आई जब मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त था. इसी दौरान मेरी आमिर खान सर से भी अच्छी बातचीत हुई. मुझे लगा कि यह बहुत जरूरी फिल्म है. राजकुमार संतोषी ने जब मुझे पूरी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुआ. मैंने उनसे कहा कि इस कहानी में कोई बदलाव मत कीजिए. जैसी कहानी है, वैसी ही बनाईए. यह बहुत खूबसूरत है. मैं फिल्म का छोटा सा हिस्सा हूं, लेकिन इसका हिस्सा बनकर खुश हूं."

Batwara 1947 Release Date: 14 अगस्त को रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'

निर्देशक राजकुमार संतोषी की 'बंटवारा 1947' करीब 30 साल बाद सनी देओल के साथ उनकी वापसी भी है. इससे पहले दोनों 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.


ये भी पढ़ें: Ramayana: 'हनुमान जी का किरदार निभाना आसान नहीं', सनी देओल ने बताई सबसे बड़ी चुनौती, बोले- अभी तो सफर लंबा है


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >