Battle of Galwan In Ladakh: शुरू हुई सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग, पहली फोटो आई सामने, कहा- बॉलीवुड का टाइगर…

Battle of Galwan In Ladakh: सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब वे अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा के सेट से सामने आई पहली बिहाइंड-द-सीन तस्वीर तेजी से वायरल हो गई, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया.

Battle of Galwan In Ladakh: सलमान खान की फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. दर्शकों को इसकी कहानी पसंद नहीं आई और ये बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. अब एक्टर अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में है, जिसका नाम बैटल ऑफ गलवान है. फिल्म को लेकर अक्सर अपडेट्स आते रहते हैं. हुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा के सेट से पहली बिहाइंड-द-सीन तस्वीर सामने आई है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह तस्वीर सामने आते ही उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है.

फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बीटीएस फोटो आई सामने

तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बीटीएस फोटो पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सुपरस्टार सलमान खान अब जुड़ गए हैं प्रतिष्ठित गलवान वैली की टीम से. उनका असर, तीखापन और दमदार मौजूदगी इस देशभक्ति से भरी गाथा को नए स्तर पर ले जाएगी. बॉलीवुड का टाइगर जब गलवान वैली में कदम रखेगा तो करिश्मा और एक्शन मिलकर ब्लॉकबस्टर तूफान लेकर आएंगे.” फोटो में एक्टर ने नीले कलर का आउटफिट पहना हुआ है और फोटो में उनकी पीठ दिख रही है. उनका चेहरा नहीं दिख रहा.

फिल्म की शूटिंग के बारे में

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म बैटल ऑफ गलवान की मुंबई शूटिंग टालने का फैसला क्रिएटिव कारणों से लिया गया है. अब शूटिंग 22 अगस्त से 3 सितंबर तक लद्दाख में होगी, जहां खास तौर पर एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, भाईजान का इस फिल्म में खास लुक है और 30 दिन का गैप लेने से कंटिन्युटी पर असर पड़ता. निर्देशक अपूर्व लाखिया चाहते थे कि सीक्वेंस लगातार शूट हों. इसी वजह से मुंबई शेड्यूल को फिलहाल अनिश्चित समय तक टाल दिया गया है. आखिरी चरण में यह तय किया जाएगा कि शहर में कोई गाना या पैचवर्क शूट करना है या नहीं.

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, कमाई 300 करोड़ के पार, असली आंकड़े कर देंगे शॉक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >