Battle of Galwan में शामिल होने पर चित्रांगदा सिंह का पहला स्टेटमेंट आया सामने, कही ये बात

Battle of Galwan: सिंकदर फिल्म के बाद सलमान खान जल्द ही बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं. हाल ही में मूवी का धांसू पोस्टर रिलीज किया गया था. जिसमें एक्टर फौजी के रूप में देखें गए. अब बोर्ड में चित्रांगदा सिंह शामिल हो गई है. उन्होंने मूवी को लेकर अपना पहला स्टेटमेंट जारी किया.

Battle of Galwan: अपनी पिछली रिलीज “सिकंदर” के बाद सलमान खान “बैटल ऑफ गलवान” की तैयारी में जुट गए हैं. अपूर्व लाखिया की ओर से निर्देशित यह फिल्म 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है. चित्रांगदा सिंह इस वॉर ड्रामा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. अब एक्ट्रेस ने अपना पहला स्टेटमेंट जारी किया है.

चित्रांगदा सिंह ने बैटल ऑफ गलवान फिल्म में सलमान खान संग काम करने पर बात की

अपने बयान में, चित्रांगदा सिंह ने सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान में शामिल होने पर बात की. उन्होंने पिंकविला संग बात करते हुए कहा कि वह “बेहद खास” महसूस कर रही हैं. सलमान के साथ अपने लंबे समय से सहयोग के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने बताया कि वह सुपरस्टार के साथ एक मराठी प्रोजेक्ट के रीमेक में काम करने वाली थीं. हालांकि, महेश मांजरेकर की ओर से निर्देशित यह फिल्म कभी फ्लोर पर नहीं आई.

सलमान खान संग काम करने पर क्या बोली चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा सिंह ने कहा, “मुझे आज भी याद है कि मिस्टर खान कहते थे कि साथ काम करने का कोई न कोई मौका जरूर होता है. इतने सालों बाद, जैसा कि वे कहते हैं, ‘एक बार मैंने कमिटमेंट कर दी, तो मैं अपने आप की भी नहीं सुनता’ और अपनी बात पर खरी उतरते हुए, उन्होंने उस कमिटमेंट का सम्मान किया.”

सलमान खान ने टीम का हिस्सा बनने पर चित्रांगदा का किया स्वागत

सलमान खान फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने चित्रांगदा सिंह का बैटल ऑफ गलवान टीम का हिस्सा बनने के लिए स्वागत किया. इस पोस्ट में चित्रांगदा सिंह की एक तस्वीर थी, जिसमें वह सफेद सूट पहने बैठी हुई थीं. कैप्शन में लिखा है, “सादगी और शान का प्रतीक, बैटल ऑफ गलवान में @chitrangda का टीम में स्वागत है.”

यह भी पढ़ें- Son of Sardaar 2: अजय देगवन की फिल्म में ये 12 स्टार्स लगाएंगे एंटरेटनमेंट का तड़का, जानें नाम और रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >