Bajrangi Bhaijaan Shooting Incident: साल 2015 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में कुरैशी का किरदार निभाने वाले एक्टर मनोज बख्शी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक सीन की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार सलमान खान ने बाल कलाकार हर्षाली मल्होत्रा (मुन्नी) की मदद करने के लिए करीब 20 बार उसका चबाया हुआ चिकन अपने हाथों पर लिया था.
आखिर क्यों आई ऐसी नौबत?
वरुण तिवारी से बातचीत में मनोज बख्शी ने बताया कि सेट पर एक सीन शूट किया जा रहा था, जिसमें हर्षाली मल्होत्रा को चिकन खाना था. फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान चाहते थे कि हर्षाली चिकन का टुकड़ा मुंह में डालकर तुरंत कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराएं. लेकिन दिक्कत यह थी कि हर्षाली उस समय बहुत छोटी थीं. जब भी वह बड़ा टुकड़ा मुंह में लेती थीं, तो उसे चबाने में परेशानी होती थी, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं आ पाती थी और शॉट परफेक्ट नहीं हो पाता था.
रीटेक के दौरान सलमान खान के हाथों पर बार-बार थूका गया
डायरेक्टर कबीर खान ने कहा था कि अगर टुकड़ा बड़ा हो और मुस्कुराने में दिक्कत हो, तो चिकन को तुरंत मुंह से बाहर निकाल दिया जाए. इस स्थिति में सलमान खान ने बिना किसी झिझक के अपने हाथ आगे बढ़ा दिए. सीन को सही करने के चक्कर में हर्षाली को बार-बार चिकन चबाना पड़ा और शॉट ठीक न होने पर उन्होंने करीब 20 बार वह चबाया हुआ चिकन सीधे सलमान खान के हाथों पर ही थूका.
सेट पर सलमान खान ने नहीं दिखाया कोई नखरा
मनोज बख्शी ने इंटरव्यू में कहा कि आमतौर पर कोई बड़ा स्टार सेट पर ऐसी चीजें नहीं करता. हर्षाली उनकी अपनी बच्ची नहीं थीं, फिर भी सलमान खान ने पूरी शूटिंग के दौरान कोई हिचक या नखरा नहीं दिखाया और बच्ची की मदद के लिए लगातार अपने हाथों पर वह चिकन लिया. मनोज बख्शी ने कहा कि सलमान खान भले ही अपनी कड़क इमेज के लिए जाने जाते हों, लेकिन सेट पर वह ज्यादा सोचकर नहीं, बल्कि दिल से फैसले लेते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या सच में गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान? वायरल पोस्ट में दावा- घरवाले इलाज कराने का दबाव बना रहे हैं
यह भी पढ़ें: शेव्ड हेड और ऑल-ब्लैक लुक में दिखे सलमान खान, नए अवतार ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
