Isha Rikhi Cryptic Post: रैपर बादशाह और उनकी पत्नी ईशा रिखी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. शादी के कुछ ही महीनों बाद ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके रिश्ते को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. इससे पहले भी उन्होंने शादी की यादों से जुड़ा एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद फैंस को लगा कि उनके रिश्ते में कुछ ठीक नहीं. अब उनके नए पोस्ट ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है.
Isha Rikhi Breaks Silence: ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी
ईशा रिखी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर लिखा,
कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं, जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते. लंबे समय तक मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी. मुझे लगता था कि मेरे पति का प्रभाव, ताकत और संसाधन इतने ज्यादा हैं कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है. मेरी चुप्पी का मतलब कभी भी सब कुछ स्वीकार करना नहीं था, बल्कि यह मेरे लिए खुद को बचाने का तरीका था. आज मैं डर की जगह हिम्मत को चुन रही हूं. शायद मैं अभी पूरी सच्चाई बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा भी नहीं कर सकती कि सब कुछ ठीक था.
हालांकि, ईशा ने अपने पोस्ट में यह साफ नहीं किया कि आखिर उन्होंने यह बात किस वजह से लिखी.
पहले भी किया था इमोशनल पोस्ट
इस पोस्ट से कुछ दिन पहले ईशा रिखी ने बादशाह के साथ बिताए खास पलों का एक वीडियो शेयर किया था. इसमें उनकी शादी की झलकियां भी थीं. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा था, "हर तूफान एक सीख देता है. हर दुआ उम्मीद होती है." इसके साथ उन्होंने टूटा हुआ दिल वाला इमोजी भी लगाया था. यही पोस्ट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते में अनबन की चर्चाएं शुरू हो गई थी.
Celebrities Extend Support: दोस्तों और सितारों ने दिया साथ
ईशा रिखी के नए पोस्ट के बाद कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में सामने आए. पंजाबी सिंगर करण औजला की पत्नी पलक औजला ने उनकी पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, "तुम बहुत मजबूत हो, बहुत खूबसूरत हो. तुम यह सब संभाल लोगी, मेरा प्यार तुम्हारे साथ है." इसके अलावा जैस्मिन भसीन ने हार्ट इमोजी के जरिए अपना सपोर्ट जताया. वहीं सना मकबूल ने लिखा, "तुम बहुत मजबूत हो."
Badshah and Isha Rikhi Marriage: बादशाह और ईशा रिखी की शादी
बादशाह और ईशा रिखी ने इसी साल एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी. दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था. उनकी शादी की जानकारी तब सामने आई, जब ईशा की मां ने शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए. बाद में ईशा ने इंस्टाग्राम आस्क मी एनीथिंग सेशन में भी अपनी शादी की पुष्टि की.
Badshah First Marriage: बादशाह की पहली शादी
ईशा रिखी से शादी करने से पहले बादशाह की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी. दोनों ने साल 2012 में शादी की थी और करीब आठ साल बाद 2020 में उनका तलाक हो गया. दोनों की एक बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है. जेसेमी अपनी मां के साथ विदेश में रहती है.
ये भी पढ़ें: टूटा दिल, अनफॉलो और इमोशनल पोस्ट... क्या अलग हो रहे हैं बादशाह और ईशा रिखी?
