Baby John: एक्शन, रोमांस और ड्रामा… बोले तो ए-वन है 'बेबी जॉन' का ट्रेलर, फिर क्यों फैंस हुए नाराज

Baby John: वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में वरुण धवन एक पिता और पुलिस ऑफिसर दोनों के किरदार को बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर नेगेटिव प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइये बताते हैं ऐसा क्यों.

Baby John: वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बेबी जॉन’ का इंतजार दर्शक आंखे बिछाए कर रहे हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होने के लिए तैयार है. आज इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसमें एक्शन, रोमांस और ड्रामा सबकुछ भरपूर देखने को मिल रहा है, लेकिन इसके बाद भी दर्शक नाराज हैं और सोशल मीडिया पर नेगेटिव प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए बताते हैं इसके पीछे का कारण क्या है.

उससे पहले यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

बेबी जॉन का ट्रेलर रिलीज

वरुण धवन की बेबी जॉन का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में वरुण काफी दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. कभी पिता तो कभी एक पुलिस ऑफिसर… इन दोनों ही किरदारों में वरुण धवन ने अपनी शानदार एक्टिंग से जान दाल दी है. वहीं, विलन के रोल में जैकी श्रॉफ का भी कोई जवाब नहीं, लेकिन इन सब के बावजूद दर्शक सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर पर नेगेटिव प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसकी वजह यह है कि वरुण धवन की बेबी जॉन साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है, जिसमें तलपति विजय मुख्य भूमिका में थे. अब ट्रेलर को देखने के बाद फैंस का मानना है कि वरुण चाहे जितनी अच्छी एक्टिंग कर लें, लेकिन वह विजय को कभी टक्कर नहीं दे पाएंगे.

फैंस हुए नाराज

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया. ट्रेलर को देखने के बाद एक फैन का कहना है कि ‘रीमेक को इतना हाइप’. वहीं, दूसरे ने लिखा ‘थेरी का आगे कुछ भी नहीं है.’ जबकि, टस्सरे ने लिखा- ऑरिजिनल, ऑरिजिनल ही होता है. ट्रेलर को देखने के बाद कई फैंस फिल्म की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. एक ने लिखा- पक्का ब्लॉकबस्टर होगी. वहीं दूसरे ने लिखा, ‘असली फायर तो यहां है.’

Also Read: Baby John Teaser: वरुण धवन की फिल्म का धमाका, प्रभास का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 2, जानें कौन है नंबर 1

Also Read: Baby John Teaser: फाइनली इस दिन दिखेगा साल का मोस्ट अवेटेड टीजर,मास एक्शन अवतार में दिखेंगे वरुण धवन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >