Baby John Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ का टीजर, फैंस ने कहा ‘पक्का ब्लॉकबस्टर है ये…’

Baby John Teaser: वरुण धवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म बेबी जॉन का टीजर सोशल मीडिया से पहले अजय देवगन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है. टीजर के वरुण धवन के खूंखार लुक को फैंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

Baby John Teaser: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की इस साल की मच अवेटेड फिल्म बेबी जॉन साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की फिल्म ‘थेरी’ का हिंदी रीमेक है. इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी लीड रोल में आएंगे. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने सिनेमाघरों में फिल्म के टीजर की झलक अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ के साथ पेश की है. हालांकि, यह सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर से रिलीज नहीं किया गया है लेकिन फैंस इस टीजर के क्लिप को रिकॉर्ड कर लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जो जमकर वायरल हो रहा है.

बेबी टीजर का टीजर

वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन के मार्क्स में हाल ही में खुलासा किया था की फिल्म का एक्सक्लूसिव टीजर कट दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसे आज 1 नवंबर को सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के साथ दिखाया जा रहा है. इस टीजर को देखकर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है जहां एक यूजर ने इस टीजर की क्लिप को सोशल मीडिया पर अपलोड कर लिखा, ‘वरुण धवन की बेबी जॉन रिकॉर्ड्स तोड़ेगी.’ वहीं, दूसरे ने लिखा ‘पक्का ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म.’ जबकि एक ने लिखा, ‘वरुण भाई का खूंखार लुक तबाही मचा रहा है.’

फिल्म के बारे में

वरुण धवन स्टारर बेबी जॉन में वरुण धवन के साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को जवान डायरेक्टर एटली ने लिखा है. जबकि फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है. यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 25 दिसंबर को बॉक्सऑफिस के रिकॉर्ड्स तोड़ने को तैयार है.

Also Read: Varun Dhawan Daughter Name: 5 महीने बाद वरुण धवन ने बताया अपनी बेटी का नाम, जानें क्या होता है मतलब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >