बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, Salman Khan को मारने आए थे शूटर्स, इस वजह से प्लान हो गया फेल

Salman Khan: सलमान खान को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा हुआ है कि आरोपी सबसे पहले सलमान को मारने आए थे, लेकिन हाई सिक्योरिटी की वजह से हो नहीं पाया.

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की सुरक्षा पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में बनी हुई है. बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. अब बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शॉकिंग खुलासा हुआ है. आरोपियों ने बताया कि सिद्दीकी से पहले भाईजान को मारने की प्लानिंग थी. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई की हिटलिस्ट सलमान खान टॉप पर हैं.

सलमान खान के सुरक्षा में फिर हुई चूंक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान के शूटिंग सेट पर एक फैन गैरकानूनी तरीके से घुस गया. अज्ञात व्यक्ति को जब क्रू मेंबर ने देखा तो बाहर जाने को कहा. जिसके बाद उसने कथित तौर पर कहा, ‘बिश्नोई को बोलूं क्या’. फिर क्या था, वहां के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि वो शख्स सलमान का बहुत बड़ा फैन है और उनसे मिलता चाहता था. पुलिस मामले और अज्ञात शख्स के बैकग्राउंड की जांच कर रही है.

क्यों लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर है सलमान खान

काला हिरण शिकार मामले के चलते सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं. बिश्नोई समुदाय काले हिरण को पवित्र मानता है और इसीलिए सलमान खान उनकी टारगेट लिस्ट में हैं. उनकी मांग है कि सलमान खान को मंदिर जाकर समुदाय से माफी मांगनी चाहिए. बाबा सिद्दीकी की हत्या भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने की थी. बिश्नोई पिछले कई महीनों से सलमान को धमकी दे रहे हैं. गैंगस्टर ने कहा है कि वह हिरण के शिकार का बदला लेने के लिए सुपरस्टार को मारना चाहता है.

Also Read- Bigg Boss 18 में हुई अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई, इन 2 कंटेस्टेंट्स ने पकड़ा एक दूसरे का कॉलर, देखें VIDEO

Also Read- सलमान खान संग हुई दुश्मनी ने इस बॉलीवुड एक्टर के करियर पर लगाया ब्रेक, नेटवर्थ जानकर होंगे शॉक्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >