Baba Siddique को महंगी पड़ी सलमान खान से दोस्ती, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी, कहा- जो भी सलमान की हेल्प करेगा…

बाबा सिद्दीकी पर शनिवार रात को छह से सात राउंड फायरिंग की गई, जिसमें उन्हें पेट और सीने पर गोली लगी. उन्हें लीलावती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अब उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है.

एनसीपी पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार शाम को तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. पुलिस की मानें तो उनपर हमला तब हुआ, जब वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा ईस्ट स्थित ऑफिस से निकलकर अपनी कार में बैठकर जा रहे थे. गोली उनके पेट और सीने पर लगी थी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. अब उनकी मौत को लेकर नया अपडेट आया है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी एक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ली.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिखा- सलमान खान हम ये जंग…

बाबा सिद्दीकी की मौत के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मेंबर का फेसबुक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहा है. पोस्ट में लिखा गया है कि, ओ३म् जय श्री राम जय भारत जीवन का मूल समझता हूं, जिस्म और धन को में धूल समझता हूं. किया वही सत्कर्म था जो, निभाया मित्रता का धर्म था जो. सलमान खान हम ये जंग चाहते नहीं थे पर तुमने हमरे भाई का नुकसान करवाया… आज जो बाबा सिद्दीके के शराफत के पुल बांध रहे है या एक टाइम में दाऊद के साथ मकोका एक्ट में था. इसके मरने का कारण अनुज थापन और दाऊद को बॉलीवुड, राजनीति, प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था.

‘जो भी सलमान खान की हेल्प करेगा…’

आगे इस पोस्ट में लिखा हुआ है, हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान खान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा अपना हिसाब किताब लगा के रखना. हमारे किसी भी भाई को कोई भी मरवाएगा तो हम प्रतिक्रिया जरूर देगे. हम ने पहले वार कभी नहीं किया. पोस्ट के आखिरी में लिखा है, जय श्री राम जय भारत सलाम शहीदां नू. साथ ही हैशटैग बिश्नोई ग्रुप, अनमोल बिश्नोई का इस्तेमाल किया गया है. गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के बीच लॉरेंस बिश्नोई का हाथ था. पुलिस के अनुसार, ये फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर किया गया था, जिसने पहले भी कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी.

Also ReadBaba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >