ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने बाबा रामदेव ने किया रिएक्ट, कहा- हमें संत बनने के लिए 50 साल…

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, हमें संत बनने के लिए 50 साल की कठोर अनुशासन का पालन करना पड़ा.

90 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों चर्चा में है. एक्ट्रेस ने प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में संन्यास लिया. उनके इस फैसले ने कई लोगों को चौंका दिया. जब से ममता ने संन्यास लिया है, तब से ही सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड करने लगी. बॉलीवुड दिवा ने अप्रत्याशित रूप से आध्यात्मिक वापसी की है और उनके महामंडलेश्वर बनाए जाने योग गुरु बाबा रामदेव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर बाबा रामदेव ने दी प्रतिक्रिया

बाबा रामदेव ने ममता कुलकर्णी की महामंडलेश्वर नियुक्ति पर कहा, “कोई भी एक दिन में संत नहीं बन जाता. इसके लिए सालों की तपस्या की आवश्यकता होती है. हमें संत बनने के लिए 50 साल की कठोर अनुशासन का पालन करना पड़ा. साधु बनना एक बड़ी उपलब्धि है और महामंडलेश्वर बनना उससे भी बड़ी बात है. लेकिन आजकल मैं देखता हूं कि लोगों को आवश्यक समर्पण के बिना ही यह उपाधि जल्दबाजी में दी जा रही है. ऐसा नहीं होना चाहिए.”

ममता कुलकर्णी ने 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड में साल 1992 में तिरंगा से डेब्यू किया था. उन्होंने आशिक आवारा जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अपनी एक पहचान बनाई. एक्ट्रेस ने फिल्म घातक में कोई जाए तो ले आए और खिलाड़ी से मांग मेरी भरो गानों में दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली. उन्होंने करीब 50 फिल्मों में काम किया है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मूवीज शामिल है. हालांकि 90 के दशक के अंत तक आते-आते उनका बॉलीवुड में करियर लगभग खत्म हो गया था और उसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से जोड़ा जाता है. इसके अलावा उनका नाम कुख्यात ड्रग डीलर विकी गोस्वामी से भी जुड़ चुका है.

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर दिव्यंका का बयान, बोलीं- सामने वाला जिंदगी के किस पढ़ाव…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >