Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

Baahubali The Epic Box Office Records: प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज स्टारर फिल्म बाहुबली: द एपिक ने तीन दिन में अच्छी कमाई कर ली. फिल्म ने अब ओपनिंग वीकेंड में बाहुबली: द बिगिनिंग की कमाई को पीछे छोड़ दिया.

Baahubali The Epic Box Office Records: फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन के बाद एसएस राजामौली बाहुबली: द एपिक लेकर आए. ये फिल्म पहले दोनों पार्ट को मिलाकर बनाया गया है. बाहुबली: द एपिक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. मूवी ने ओपनिंग डे पर अच्छा बिजनेस किया और इसने तीन दिन में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. अब इसने अब बाहुबली: द बिगिनिंग के हिंदी वर्जन के पहले वीकेंड कलेक्शन को मात दे दी है.

वीकेंड ओपनिंग में किस फिल्म को बाहुबली: द एपिक ने पीछे छोड़ा?

सैकनिल्क के अनुसार, घेरलू बॉक्स ऑफिस पर बाहुबली: द एपिक ने रविवार को करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 24.10 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म ने पहले पार्ट बाहुबली: द बिगिनिंग के हिंदी वर्जन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने शुरुआती वीकेंड में करीब 22.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

बाहुबली: द एपिक ने री-रिलीज पर इन फिल्मों को दी मात

कोईमोई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाहुबली: द एपिक अबतक दोबारा से रिलीज हुई सारी फिल्मों में से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई. फिल्म ने टाइटैनिक 3डी, शोले 3डी, लैला मजनूँ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अब प्रभास की फिल्म रणबीर कपूर- दीपिका पादुकोण की ये जवानी है दीवानी, विजय थलापति की गिल्ली, सोहम शाह की तुम्बाड और हर्षवर्धन राणे- मावरा होकेन की फिल्म सनम तेरी कसम का रिकॉर्ड तोड़ने के पीछे पड़ गई.

  • सनम तेरी कसम- 41.94 करोड़ रुपये
  • तुम्बाड- 38 करोड़ रुपये
  • गिल्ली- 26.5 करोड़ रुपये
  • ये जवानी है दीवानी- 26 करोड़ रुपये
  • बाहुबली द एपिक- 22.85 करोड़ रुपये (कमाई अभी जारी है)
  • टाइटैनिक 3डी- 18 करोड़ रुपये
  • शोले 3डी- 13 करोड़ रुपये
  • लैला मजनू- 11.59 करोड़ रुपये

यह भी पढें- Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जादू अब भी बरकरार, बनाया नया रिकॉर्ड, इन 2 बड़ी फिल्मों को दी मात

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >