Baahubali The Epic Box Office Record: प्रभास की ‘बाहुबली: द एपिक’ ने मारी बाजी, ‘ये जवानी है दीवानी’ को पछाड़ बनी चौथी सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म

Baahubali The Epic Box Office Record: फिल्म बाहुबली: द एपिक ने चार दिन में ही 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म को अच्छा रिव्यू मिला और इसने अच्छी शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर की. फिल्म ने अब रणबीर कपूर की एक मूवी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Baahubali The Epic Box Office Record: प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म बाहुबली: द एपिक 31 अक्टूबर को रिलीज हुई. फिल्म ने बड़े पर्दे पर धूम मचा दी. रिलीज के दिन सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ देखने को मिली. इसे समीक्षकों और दर्शकों ने अच्छा रिव्यू दिया, जिसका असर कमाई पर देखने को मिला. फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए और इसने रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि, आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को मात देकर इंडिया की चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली मूवी बन गई.

री रिलीज पर बाहुबली: द एपिक ने तोड़ा ये जवानी है दीवानी का रिकॉर्ड

एसएस राजामौली की फिल्म बाहुबली: द एपिक ने ओपनिंग डे पर 10.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. चार दिनों में इसने 26.00 करोड़ रुपये का बिजनेस भारत में कर लिया. इसके साथ ही इसने ये जवानी है दीवानी के री-रिलीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रणबीर कपूर की फिल्म ने दोबारा रिलीज होने पर भारत में 25.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बाहुबली द एपिक ने इससे ज्यादा की कमाई कर ली. ये जवानी है दीवानी साल 2013 में रिलीज हुई थी और इसे दोबारा मेकर्स ने साल 2025 में ही रिलीज किया था.

बाहुबली: द एपिक का चार दिन का कलेक्शन डे वाइज

  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 1: 10.8 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 2: 7.25 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 3: 6.3 करोड़ रुपये
  • Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 4: 1.65 करोड़ रुपये

Baahubali: The Epic Total Collection: 26.00 करोड़ रुपये

जानें बाहुबली: द एपिक के कास्ट के बारे में

बाहुबली: द एपिक में प्रभास ने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया है. विलेन के रोल में राणा दग्गुबाती ने भल्लालदेव का दमदार किरदार निभाया है. इसके अलावा देवसेना के रूप में अनुष्का शेट्टी, अवंतिका के रूप में तमन्ना भाटिया, शिवगामी के रूप में राम्या कृष्णन, कटप्पा के रूप में सत्यराज नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली: द एपिक’ ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, ओपनिंग वीकेंड में पीछे छोड़ा ‘द बिगिनिंग’ को, अगला टारगेट ये 2 बड़ी फिल्में

यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चाहर चौधरी बनेगी नागिन, पहला लुक देख फैंस हो जाएंगे खुश, एक्ट्रेस ने कहा- एकता मैम ने वादा निभाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >