Baahubali The Epic Box Office Collection Day 2: प्रभास की 'बाहुबली द एपिक' दूसरे दिन हुई हिट या फुस्स? कलेक्शन ने चौंकाया

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 2: 'बाहुबली द एपिक' को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म ने पहले दिन अच्छी ओपनिंग की और दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है. प्रभास की मूवी को लेकर फैंस सिनेमाघरों में उत्साहित दिखे.

Baahubali The Epic Box Office Collection Day 2: एसएस राजामौली की ‘बाहुबली: द एपिक’ का क्रेज सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच देखने को मिला. इस रीमास्टर्ड वर्जन में मेकर्स ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ को लेकर आए. मूवी को फैंस ने काफी अच्छा रिव्यू दिया. सोशल मीडिया पर दर्शक फिल्म से जुड़े सीन्स शेयर कर रहे हैं. मूवी ने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की और अब आपको दूसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं.

दूसरे दिन ‘बाहुबली: द एपिक’ ने कितनी कमाई की?

‘बाहुबली: द एपिक‘ के कास्ट में प्रभास के अलावा राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया का नाम शामिल हैं. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसेक बाद मूवी ने नेट कलेक्शन दो दिन में 17.80 करोड़ रुपये का कर लिया है. सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

‘बाहुबली: द एपिक’ का डे वाइज कलेक्शन

  • Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1: 10.8 करोड़ रुपये
  • Baahubali The Epic Box Office Collection Day 2: 7 करोड़ रुपये

‘बाहुबली: द एपिक’ किस ओटीटी पर रिलीज होगी?

बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन तेलुगु में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है. हालांकि बाहुबली द एपिक किस ओटीटी पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं आई है.

एसएस राजामौली ने क्या कहा?

बाहुबली द एपिक के मेकर्स ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली नजर आ रहे हैं. वह फिल्म के रिलीज होने पर हैदराबाद के प्रसाद सिनेमा पीसीएक्स स्क्रीन पहुंचे थे. इस दौरान दर्शकों ने उनका तालियों से स्वागत किया. दर्शकों को संबोधित करते हुए राजामौली ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं अपने प्यार को शब्दों में बयां कर पाऊंगा. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. यह बस आपका प्यार है. आप लोग लगातार पूछते रहे और हमने इसे वापस लाने का सोचा.”

यह भी पढ़ें Thamma Box Office Records: आयुष्मान खुराना की फिल्म का जादू अब भी बरकरार, बनाया नया रिकॉर्ड, इन 2 बड़ी फिल्मों को दी मात

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: अपनी ही फिल्म जॉली एलएलबी 2 का रिकॉर्ड जॉली एलएलबी 3 ने किया चकनाचूर, 43वें दिन मूवी ने किया इतना कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर ‘बाहुबली द एपिक’ की दहाड़, री-रिलीज में तोड़े 6 फिल्मों के रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >