Baaghi 4 Worldwide Collection: दुनियाभर में पस्त हुई बागी 4, पहले 10 दिनों की कमाई जानकर चौंक जाएंगे आप

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की ‘बागी 4’ ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 69.50 करोड़ कमाए. भारत में 10 दिनों का कुल कलेक्शन 49.65 करोड़ रहा. आइए डे वाइज रिपोर्ट जानते हैं.

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर बागी 4 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उस तरह का जलवा नहीं दिखा पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. मशहूर बागी फ्रेंचाइजी का हिस्सा होने के बावजूद, फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आइए जानते हैं कि फिल्म ने भारत और दुनियाभर में कितनी कमाई की.

वर्ल्डवाइड बागी 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, बागी 4 ने दुनियाभर में अब तक सिर्फ 69.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यह आंकड़ा एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म के लिए बेहद कम माना जा रहा है. 100 करोड़ ���े क्लब में शामिल होने के लिए फिल्म को अभी लंबा रास्ता तय करना होगा.

भारत में बागी 4 का कलेक्शन (10 दिन)

भारत में बागी 4 का बॉक्स ऑफिस सफर भी फीका ही रहा है. फिल्म ने 10 दिनों में कुल 49.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 49.65 करोड़

फिल्म के बारे में

बागी 4 का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू नजर आए हैं. यह बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है और 2013 की तमिल फिल्म ‘ऐंथू ऐंथू ऐंथू’ का हिंदी रीमेक है.

यह भी पढ़े:Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल के सफर पर भावुक हुए मयूर वकानी, रिटायरमेंट को लेकर कह डाली बड़ी बात

यह भी पढ़े:Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Trailer: वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल, कॉमेडी-ड्रामा से भरा ट्रेलर आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >