Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 1: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती, ओपनिंग डे पर कौन हिट कौन फ्लॉप, देखें कलेक्शन

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 5 सितंबर को दो फिल्मों का क्लैश हुआ. जिसमें टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स है. दोनों ही मूवी के जॉनर और कहानी काफी अलग है. आइये जानते हैं ओपनिंग डे पर किसने बाजी मारी.

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 1: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. जहां एक तरफ टाइगर श्रॉफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म बागी 4 है, वहीं दूसरी तरफ विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित राजनीतिक ड्रामा द बंगाल फाइल्स है. दोनों ही मूवीज को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले. हालांकि सोशल मीडिया पर नेटिजन्स ने दोनों की कहानी को काफी ज्यादा पसंद किया.

बागी 4 वर्सेज द बंगाल फाइल्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ओपनिंग डे पर बागी 4 ने बढ़त बना ली है और द बंगाल फाइल्स को पछाड़ दिया. जहां अभी तक के आंकड़े के मुताबिक बागी 4 ने 6.74 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं द बंगाल फाइल्स काफी पीछे चल रही है और यह अब तक 1 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. इसने महज 1.75 करोड़ कमाए.

बागी 4 वर्सेज द बंगाल फाइल्स के बारे में

दोनों फिल्मों की थीम और स्टारकास्ट काफी अलग हैं. बागी 4 एक एक्शन से भरपूर और खून से लथपथ कहानी है, जबकि द बंगाल फाइल्स इतिहास के उस दर्दनाक अध्याय को सामने लाती है, जिसने बंगाल को हिलाकर रख दिया था. बागी 4 में टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज़ कौर संधू और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं. वहीं, द बंगाल फाइल्स में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे कलाकार हैं.

बागी 4 वर्सेज द बंगाल फाइल्स की कहानी

बागी 4 की कहानी काफी ज्यादा इमोशनल है. फिल्म का हीरो रॉनी एक भयानक रेल दुर्घटना में बच जाता है, लेकिन उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से बिगड़ जाती है. वह वह हकीकत और भ्रम के बीच फंस जाता है. वहीं दूसरी ओर, द बंगाल फाइल्स 1940 के दशक के दंगों और नोआखली हिंसा को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें- The Conjuring Last Rites Box Office Day 1: द कॉन्ज्यूरिंग के आगे बागी 4-द बंगाल फाइल्स ने टेके घुटने, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >