Baaghi 4 Trailer: गजनी-एनिमल का मिक्सचर है बागी 4, ट्रेलर में चमके विलेन संजय दत्त, टाइगर श्राफ का एक्शन देख फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर

Baaghi 4 Trailer: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर बागी 4 का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. इसमें दमदार एक्शन के साथ खून खराबा देखने को मिल रहा है. गैंगस्टर के रूप में संजय दत्त कमाल के लग रहे हैं.

Baaghi 4 Trailer: टाइगर श्रॉफ और सोनम बाजवा की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर बागी 4 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली मेकर्स की ओर से रिलीज कर दिया गया है. जिसमें एक्शन, हिंसा और खून-खराबे का एक जबरदस्त कॉकटेल देखने को मिल रहा है.

बागी 4 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बागी 4 के ट्रेलर की शुरुआत टाइगर के किरदार से होती है, जो कुल्हाड़ी लेकर दुश्मनों को मार गिराते हैं. फिर विलेन के रोल में संजय दत्त की एंट्री होती है, वह खून से लथपथ दिखाई देते हैं. क्लिप में टाइगर के अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं, जिसमें पहले एक नौसेना अधिकारी के रूप में, और फिर एक क्रूर अवतार में. रॉनी (टाइगर) एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे दुनिया मानसिक रूप से अस्थिर मानती है. उसे लगता है कि उसके जीवन का प्यार, अलीशा (हरनाज संधू) मर चुकी है, लेकिन अन्य लोग उसे बताते हैं कि अलीशा कभी अस्तित्व में नहीं थी, यह बस उसकी कल्पना मात्र है.

Baaghi 4 trailer

बागी 4 का ट्रेलर देख फैंस हुए सुपरएक्साइटेड

बागी 4 का ट्रेलर देखकर फैंस सुपरएक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”नेक्सट लेवल एक्शन है भाई.. मजा आ गया, ये पक्का ब्लॉकबस्टर होगी.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या किसी को लगा कि ये फिल्म गजनी और एनिमल का मिक्सचर है… दोनों वाली वाइब आती है… टाइगर आमिर खान के रोल में हैं, वहीं संजय बाबा रणबीर कपूर के.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”@tigerjackieshroff, क्या ये सच में आप हैं?! दिमाग चकरा गया! अभी-अभी Mass का ट्रेलर देखा और मैं बहुत उत्साहित हूं. 5 सितंबर का इंतजार है.”

बागी 4 के बारे में

बागी 4 में सोनम बाजवा, हरनाज संधू, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा भी हैं. बागी 4 फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जो 2016 में टाइगर और श्रद्धा कपूर अभिनीत बागी के साथ शुरू हुई थी. बागी 4 की कहानी और स्टोरीलाइन साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है. इसका निर्देशन ए हर्ष ने किया है. साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित, बागी 4, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- Esha Deol के एक्स हसबैंड का इस हसीना के लिए धड़का दिल, तसवीर शेयर कर फैमिली में किया वेलकम, देखें PHOTOS

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >