Baaghi 4: सोनम बाजवा ने बागी 4 की शूटिंग खत्म की, कहा- ऐसा सफर जो जोश और विश्वास से बुना गया है

Baaghi 4: पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा ने टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दूसरी बॉलीवुड ड्रामा “बागी 4″ की शूटिंग फाइनली पूरी कर ली है. एक्ट्रेस ने सेट से कुछ तसवीरें शेयर की. जिसके साथ लिखा, ”#बागी4 – मेरी दूसरी हिंदी फिल्म, जोश और विश्वास से बुना एक सफर है.”

Baaghi 4: सोनम बाजवा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में पॉपुलर पंजाबी अभिनेत्री हाउसफुल 5 में नजर आई थी. अब एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी दूसरी बॉलीवुड ड्रामा “बागी 4” की शूटिंग पूरी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी अनाउंसमेंट की और कुछ धमाकेदार फोटोज शेयर किया. एक्ट्रेस ने लिखा, “इस अध्याय को आपके साथ साझा करने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती.”

सोनम बाजवा ने बागी 4 में काम करने पर की बात

सोनम बाजवा ने लिखा, “और बस यूं ही… यह पूरा हो गया. #बागी4 – मेरी दूसरी हिंदी फिल्म, एक ऐसा सफर जो जोश और विश्वास से बुना गया है. मेरे शानदार निर्देशक @nimmaaharsha, हमारे दूरदर्शी निर्माता साजिद सर @nadiadwalagrandson, मेरे अद्भुत सह-कलाकार @tigerjackieshroff @duttsanjay @harnaazsandhu_03 और इस कहानी में अपना सब कुछ देने वाले हर एक व्यक्ति @diptijindal का आभार. इस अध्याय को आपके साथ साझा करने के लिए मैं और इंतजार नहीं कर सकती.”

सोनम बाजवा के डांस नंबर को गणेश आचार्य ने किया कोरियोग्राफ

सोनम बाजवा ने बीते दिनों खुलासा किया कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ फिल्म के लिए एक डांस नंबर की शूटिंग ने उनके बचपन के सपने को पूरा कर दिया है. अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, “हमने आज बागी के लिए एक गाना शूट किया और गणेश सर के साथ काम करना एक सपने जैसा था. उन्होंने इस गाने को कोरियोग्राफ किया है. मैं बहुत उत्साहित हूं. बचपन से ही एक डांस सॉन्ग करना मेरा सपना था और अब यह पूरा हो रहा है. हम पिछले कुछ दिनों से शूटिंग कर रहे हैं और यह बहुत अच्छा चल रहा है और मैं बहुत उत्साहित हूं.” ‘बागी’ फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त का निर्देशन ए. हर्ष ने किया है. फिल्म 5 सितंबर को दर्शकों के सामने आएगी.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: सैय्यारा ने इन 13 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी चौथी कमाई करने वाली फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >