Baaghi 4: संजय दत्त ने बागी 4 में खलनायक की भूमिका निभाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- उसके लिए दर्द महसूस होगा

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 बस कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर फैंस सुपर एक्साइटेड है. इसमें संजय दत्त खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. अब एक्टर ने अपने रोल को लेकर बात की.

Baaghi 4: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित बागी 4 के साथ चौथी बार रॉनी के रूप में वापसी कर रहे हैं. हर्षा की ओर से निर्देशित इस फिल्म को बागी फ्रैंचाइजी की सबसे हिंसक फिल्म माना जा रहा है, जिसमें टाइगर विलेन बने संजय दत्त से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. दोनों के बीच जबरदस्त फाइट सीक्वेंस है. एक्शन थ्रिलर में सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी मुख्य भूमिकाएं निभा रही हैं.

बागी 4 खलनायक की भूमिका निभाने पर क्या बोले संजय दत्त

बागी 4 की रिलीज से कुछ घंटे पहले संजय दत्त ने खलनायक की भूमिका निभाने पर बात की. उन्होंने पिंकविला संग बात करते हुए कहा, “बागी 4 में मेरा किरदार बेहद गंभीर और क्रूर है, फिर भी जब आप थिएटर से बाहर निकलेंगे, तो आपको उसके लिए दर्द महसूस होगा. जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट सुनी, तो इसने मुझे काफी इम्प्रेस किया और यह मुझे एकदम अलग लगी थी. स्क्रिप्ट ने मुझे उस तरह से प्रभावित किया, जैसा मैंने ‘वास्तव’ के बाद से महसूस नहीं किया था.”

टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त ने अपने लुक की तैयार की

संजय दत्त ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ अपने विलेन लुक के लिए पूरी तैयारी की. उन्होंने कहा, “इस भूमिका के लिए, मैंने खुद को बहुत मेहनत से तैयार किया है. मैंने अपना वजन बढ़ाया, मुश्किल ट्रेनिंग ली.” उन्होंने यह भी बताया कि सेट पर युवा ऊर्जा ने उन्हें एक नए कलाकार जैसा महसूस कराया. सच कहूं तो, बागी 4 ने मुझे सेट पर घर जैसा महसूस करवाया.” बागी 4, 5 सितंबर, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

बागी 4 में मौजूद हैं ये स्टार्स

बागी 4 में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा जैसे स्टार कलाकार हैं. साथ ही श्रेयस तलपड़े, उपेंद्र लिमये, सौरभ सचदेवा, शीबा, आकाशदीप साबिर और महेश ठाकुर भी सहायक भूमिकाओं में हैं. बहुत हिंसा और खून-खराबे को दर्शाने के लिए फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के निर्देश पर फिल्म को 23 कट्स से गुजरना पड़ा.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: वर्ल्डवाइड सैयारा ने 7 हफ्तों में कमाए इतने करोड़, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >