Baaghi 4 Box Office Records: हिट हुई टाइगर श्राफ की बागी 4, इन 28 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, देखें लिस्ट

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा बागी 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं ऐसे में मूवी ने कौन सी फिल्मों के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

Baaghi 4 Box Office Records: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधु स्टारर बागी 4, 5 सितंबर को सिल्वर स्क्रीन पर आई. हर्ष की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने शुक्रवार को दमदार प्रदर्शन के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. मूवी को बॉक्स ऑफिस पर द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स और द बंगाल फाइल्स से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं किन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को इसने पलभर में चकनाचूर कर दिया.

बागी 4 ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ कमाए थे. ऐसे में इसने सनी देओल की जाट, मेट्रो इन दिनों, मालिक, मां, द भूतनी, इमरजेंसी, आजाद, सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव, मेरे हसबैंड की बीवी, बैडएस रवि कुमार, लवयापा, फतेह, देवा, परम सुंदरी, सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2, भूल चूक माफ और केसरी चैप्टर 2 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया.

एक नजर डाले बागी 4 के तोड़े गए रिकॉर्ड पर

  • जाट- 9.5 करोड़
  • परम सुंदरी- 7.25 करोड़
  • केसरी चैप्टर 2- 7.75 करोड़
  • सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़
  • धड़क 2- 3.65 करोड़
  • महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़
  • निकिता रॉय- 22 लाख
  • मालिक- 4.02 करोड़
  • आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख
  • मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़
  • मां- 4.93 करोड़
  • भूल चूक माफ- 7.20 करोड़
  • केसरी वीर- 25 लाख रुपये
  • कंपकंपी- 26 लाख रुपये
  • द भूतनी- 1.19 करोड़
  • फुले- 15 लाख रुपये
  • ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़
  • द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़
  • क्रेजी- 1.10 करोड़
  • सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख
  • मेरे हसबैंड की बीवी-1.75 करोड़
  • बैडएस रवि कुमार-3.52 करोड़
  • लवयापा- 1.25 करोड़
  • देवा- 5.78 करोड़
  • इमरजेंसी- 3.11 करोड़
  • आजाद- 1.50 करोड़
  • फतेह- 2.61 करोड़
  • द बंगाल फाइल्स- 1.45 करोड़

बागी 4 के बारे में

यह एक्शन थ्रिलर टाइगर श्रॉफ की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म “बागी” का चौथा पार्ट है. टाइगर, संजय और हरनाज संधू के अलावा, फिल्म में श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कियारा की इस गलती की वजह से गई अंशुमन की मौत? जेल में रहते हुए भी अपनी बेटी से मिलेगी अभीरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >