Baaghi 4 Box Office Records: पांचवें दिन भी ‘बागी 4’ ने एक रिकॉर्ड किया नाम, टाइगर श्रॉफ की हिट फिल्म को पछाड़ बनी आठवीं सबसे कमाऊ

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने 5 दिन में 39.75 करोड़ कमाकर उनकी आठवीं सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है. जानें फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और रिपोर्ट.

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ स्टारर मच अवेटेड एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म को भले ही क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसके आंकड़े धीरे-धीरे स्थिर हो रहे हैं. लेकिन बावजूद इसके फिल्म हर दिन कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. एक तरफ जहां ‘बागी 4’ ने टाइगर श्रॉफ की मुन्ना माइकल (₹32.88 करोड़) को पछाड़कर टॉप 10 में जगह बनाई तो वहीं, अब यह एक्टर की एक और सबसे कमाऊ फिल्म को पीछे करके ‘बागी’ फ्रैंचाइजी की पहली किस्त को चकनाचूर करने के करीब है. आइए पूरी रिपोर्ट जानते हैं.

बागी 4 के 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • डे 1 (शुक्रवार): ₹12 करोड़
  • डे 2 (शनिवार): ₹9.25 करोड़ (12.92% गिरावट)
  • डे 3 (रविवार): ₹10 करोड़ (8.11% उछाल)
  • डे 4 (सोमवार): ₹4.25 करोड़
  • डे 5 (मंगलवार): ₹4.00 करोड़

कुल नेट कलेक्शन (5 दिन): ₹39.75 करोड़

बागी 4 बनी टाइगर श्रॉफ की 8वीं सबसे कमाऊ फिल्म

पांचवें दिन के बाद बागी 4 ने टाइगर श्रॉफ की ‘ए फ्लाइंग जट्ट’ (₹38.57 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और अब उनकी करियर की 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यह अब बड़े मियां छोटे मियां (₹48.2 करोड़) के कलेक्शन के नजदीक है. और अगर फिल्म की कमाई में सुधार आता है तो जल्द ही यह ‘बागी’ (₹76.1 करोड़) को भी मात दे सकती है.

टाइगर श्रॉफ की टॉप 10 फिल्मों का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन

  1. वॉर – ₹318.01 करोड़
  2. बागी 2 – ₹165.5 करोड़
  3. बागी 3 – ₹96.5 करोड़
  4. बागी – ₹76.1 करोड़
  5. स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 – ₹70.86 करोड़
  6. हीरोपंती – ₹52.7 करोड़
  7. बड़े मियां छोटे मियां – ₹48.2 करोड़
  8. बागी 4 – ₹39.75 करोड़
  9. ए फ्लाइंग जट्ट – ₹38.57 करोड़
  10. मुन्ना माइकल – ₹32.88 करोड़

यह भी पढ़े: Saiyaara Blockbuster or Flop: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ की 54वें दिन भी नहीं थमी कमाई, 60 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म, जानें ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >