Baaghi 4 Box Office Record: अपनी ही फिल्म ‘बागी’ का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई ‘बागी 4’, बुधवार का कलेक्शन देख पकड़ लेंगे माथा

Baaghi 4 Box Office Record: बागी 4 ने पहले दिन 12 करोड़ की ओपनिंग की, जो बागी 1 से थोड़ी ज्यादा रही, लेकिन बागी 2 और बागी 3 से पीछे रह गई. पहले वीकेंड और छठे दिन तक भी यह फ्रेंचाइजी का सबसे कमजोर प्रदर्शन साबित हुई.

Baaghi 4 Box Office Record: टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट रिलीज बागी 4 सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है. साल 2016 से शुरु हुआ बागी फ्रेंचाइजी की ये चौथी किस्त है, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. उनकी नयी फिल्म बागी 4 का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही. दर्शकों का रिस्पांस भी मूवी को अच्छा नहीं मिला और ये टिकट खिड़की पर संघर्ष करती दिख रही. बड़े मियां छोटे मियां के बाद टाइगर की ये वापसी वाली मूवी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये भी अभी तक नहीं कर पाई.

अपने ही फिल्म बागी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई बागी 4

बागी 4 ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये की कमाई की, जो बागी के ओपनिंग कलेक्शन 11.85 करोड़ से थोड़ी ज्यादा रही. हालांकि यह बागी 2 और बागी 3 के रिकॉर्ड्स को पार नहीं कर सकी. पहले वीकेंड पर भी फिल्म ने फ्रेंचाइज़ी की बाकी फिल्मों के मुकाबले सबसे कम आंकड़े जुटाए. हालात यह हैं कि रिलीज के छठे दिन तक भी बागी 4 पिछली तीनों फिल्मों के फर्स्ट बुधवार कलेक्शन को पार करने में नाकाम रही है. बागी 2 ने रिलीज के पहले बुधवार को महज 2.25 करोड़ रुपये कमाए, जो अब तक की सबसे कम वीकडे कमाई है बल्कि पूरे बागी फ्रेंचाइजी का भी सबसे कमजोर बुधवार कलेक्शन साबित हुआ. बागी ने जहां 4.55 करोड़ रुपये जुटाए थे. बागी 2 ने 9.10 करोड़ और बागी 3 ने 8.03 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तुलना करें तो बागी 4 का कलेक्शन पहली फिल्म का आधा, बागी 2 से चार गुना और बागी 3 से साढ़े तीन गुना कम रहा है.

बागी 4 की कुल कमाई अबतक

  • Baaghi 4 Day 1: 12 करोड़
  • Baaghi 4 Day 2: 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Day 3: 10 करोड़
  • Baaghi 4 Day 4: 0.03 करोड़
  • Baaghi 4 Day 5: 4 करोड़
  • Baaghi 4 Day 6: 2.29 करोड़

नेट कलेक्शन- 42 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection: इस हॉरर फिल्म ने ‘बागी 4’ को बॉक्स ऑफिस पर दी पटखनी, 6 दिन में ही कमाई से मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >