Baaghi 4 Box Office Day 8: आठवें दिन ‘बागी 4’ की कमाई में आया गिरावट या उछाल? 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से सिर्फ इतने दूर

Baaghi 4 Box Office Day 8: बॉलीवुड एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की बागी 4, 5 सितंबर को रिलीज हुई थी. शुरुआती वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई के बाद अब फिल्म की कमाई घट गई है. संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म के आठवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

Baaghi 4 Box Office Day 8: बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’, 5 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब एक हफ्ता पूरा कर चुकी है. शुरुआती वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार धीरे-धीरे धीमी पड़ती दिख रही है. फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा हैं. फिल्म अभी तक 50 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है. आइए आज शुक्रवार यानी आठवें दिन भारत में मूवी ने कितना कमा लिया, आपको बताते हैं.

आठवें दिन बागी 4 ने कितना कलेक्शन किया

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘बागी 4‘ ने 8वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 0.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये सुबह के आंकड़े है और शाम तक फाइमल नंबर्स आएंगे. कुल कमाई टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने 44.73 करोड़ रुपये का कर लिया है. अब मूवी 50 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने की ओर है.

किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की, यहां जानिए

कलेक्शनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में)
Baaghi 4 Box Office Collection Day 112 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 29.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 310 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 44.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 54 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 62.29 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 72.15 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 80.04 करोड़
टोटल कमाई44.73 करोड़

टाइगर श्रॉफ की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट

  • वॉर- 319 करोड़
  • बागी 2- 165 करोड़
  • बागी 3- 97.32 करोड़
  • बागी- 76 करोड़
  • स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2- 70.66 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां- 66 करोड़
  • हीरोपंती- 55 करोड़
  • बागी 4- 50.74 करोड़
  • ए फ्लाइंग जट- 38.61 करोड़
  • मुन्ना माइकल- 33.12 करोड़

यह भी पढ़ेंBaaghi 4 Box Office Records: ‘बागी 4’ ने दिखाया तूफानी असर, बनी पोस्ट कोविड टाइगर श्रॉफ की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >