Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: टाइगर श्रॉफ की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, टोटल कलेक्शन जानकर रह जाएंगे दंग

Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ ने 18 दिनों में सिर्फ 53.04 करोड़ रुपये कमाए हैं. जानिए 19वें दिन तक फिल्म की पूरी कमाई का रिपोर्ट क्या है.

Baaghi 4 Box Office Collection Day 19: 5 सितंबर को रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की एक्शन-ड्रामा बागी 4 की शुरुआत ठीक-ठाक रही थी. शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन दूसरे हफ्ते से ही बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार थमने लगी. अब तीसरे हफ्ते तक आते-आते मूवी के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी जा रही है. ऐसे में आइए इसके 19वें दिन के कलेक्शन जानते हैं.

बागी 4 के 19वें दिन का कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स Sacnilk के मुताबिक, बागी 4 ने 19वें दिन भारत में केवल 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद, फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 53.14 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर भी मूवी का बिजनेस लगभग 77.41 करोड़ रुपये ही रहा. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर अब लगभग खत्म हो चुका है.

बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (19 दिन तक)

  • Day 1: 12 करोड़
  • Day 2: 9.25 करोड़
  • Day 3: 10 करोड़
  • Day 4: 4.5 करोड़
  • Day 5: 4 करोड़
  • Day 6: 2.65 करोड़
  • Day 7: 2.1 करोड़
  • Day 8: 1.26 करोड़
  • Day 9: 1.85 करोड़
  • Day 10: 2.15 करोड़
  • Day 11: 0.75 करोड़
  • Day 12: 0.95 करोड़
  • Day 13: 0.75 करोड़
  • Day 14: 0.48 करोड़
  • Day 15: 0.07 करोड़
  • Day 16: 0.12 करोड़
  • Day 17: 0.017 करोड़
  • Day 18: 0.01 करोड़
  • Day 19: 0.01 करोड़

कुल कलेक्शन: 53.14 करोड़ रुपये

फिल्म की परफॉर्मेंस

टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी और अब बागी 4 भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. शुरुआती दिनों की कमाई के बाद दर्शकों का रुझान फिल्म से कम हो गया. तीसरे हफ्ते तक आते-आते मूवी के कलेक्शन ने गिरकर लगभग ठहराव ले लिया है.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म ने छठे दिन कितना कमाया? टोटल कलेक्शन जान हो जायेंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >