Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: पास या फेल? टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ के 10वें दिन की कमाई जान दंग रह जायेंगे

Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने 10वें दिन तक भारत में कुल कलेक्शन 48.31 करोड़ का किया. इस बीच फिल्म का डे वाइज रिपोर्ट कैसा रहा और फिल्म की रफ़्तार कहां तक पहुंची, आइए बताते हैं.

Baaghi 4 Box Office Collection Day 10: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है. 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर अहम रोल में नजर आ रहे हैं.

कमाई के मामले में फिल्म का पहला हफ्ता शानदार रहा. हालांकि, दूसरे हफ्ते की शुरुआत में इसकी हालत कुछ सुस्त हो गई है. इस बीच अब 10 दिनों के कलेक्शन सामने आ चुके हैं. ऐसे में आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

बागी 4 के 10वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की शुरुआत रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को यानी 10वें दिन बागी 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 0.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 48.31 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड आंकड़ा 65 करोड़ तक पहुंचा है. हालांकि, यह आंकड़े रात तक फाइनल हो जाएंगे. फिल्म की कमाई में अगर खासा सुधार होता है तो यह पास हो जाएगी.

वहीं, बागी 4 के साथ रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स सिर्फ 13 करोड़ रुपये तक बिजनेस की है.

किस दिन बागी 4 ने कितनी कमाई की (भारत में)

Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 0.71 करोड़ (Early Reports)

Baaghi 4 Total Box Office Collection- 48.31 करोड़

यह भी पढ़ें: War 2 Final Box Office Collection: ‘वॉर 2’ की थमी कमाई, बनी 2025 और ऋतिक रोशन के करियर की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर, सैयारा-छावा से हुई पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >