Baaghi 4 Advance Booking: ओपनिंग में बॉक्स ऑफिस की ‘बागी’ बनेगी टाइगर श्रॉफ की फिल्म, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में खुले पत्ते

Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर फिल्म ने रिलीज से पहले 5.07 करोड़ की एडवांस कमाई की. अब पहले दिन फिल्म कितने की ओपनिंग करेगी, आइए बताते हैं.

Baaghi 4 Advance Booking: टाइगर श्रॉफ एक बार फिर ‘बागी 4’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. बागी फ्रेंचाइजी की इससे पहले तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और अब चौथे पार्ट में दर्शकों को एक्शन और ड्रामा का डबल डोज मिलने वाला है. इस बार फिल्म में संजय दत्त विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जो ट्रेलर से ही दर्शकों को काफी इंप्रेस कर चुके हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी पिछले दिनों से शुरू हो चुकी है. ऐसे में आइए बताते हैं अब दुसरे दिन फिल्म ने कितने टिकट्स बेचे और कितने कमाए.

बागी 4 एडवांस बुकिंग रिपोर्ट डे 2

फिल्म 5 सितंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से महज एक दिन पहले ही ‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग ने शानदार शुरुआत की है. फिल्म के अब तक टिकट 1,11,031 बीके, जिसके बाद एडवांस बुकिंग से ब्लॉक सीट्स समेत कमाई 5.07 करोड़ रुपये की हुई है. शाम तक यह आंकड़ा और भी तेजी से बढ़ सकता है.

बागी 4 ओपनिंग डे कलेक्शन

ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि ‘बागी 4’ ओपनिंग डे पर भारत में 8.50 से 9.50 करोड़ रुपये कमा सकती है. वहीं, फिल्म छुट्टी (5 सितंबर) के दिन रिलीज हो रही है, इसलिए ओपनिंग डे की कमाई और भी ज्यादा हो सकती है.

‘द बंगाल फाइल्स’ से बढ़ी टक्कर

‘बागी 4’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ से होगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी मजबूती से टिक पाती है.

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत या ऋतिक रोशन? बॉक्स ऑफिस पर कौन राजा और कौन रंक

यह भी पढ़े: Coolie Box Office Records: रजनीकांत की ‘कुली’ ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, ऋतिक रोशन की सबसे कमाऊ ब्लॉकबस्टर को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >