Sourav Ganguly की बायोपिक में रणबीर कपूर को इस पॉपुलर एक्टर ने किया रिप्लेस! जानें क्या है सच्चाई

ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर अब सौरव गांगुली के बायोपिक का हिस्सा नहीं होंगे. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो ब्रह्मास्त्र एक्टर को आयुष्मान खुराना ने रिप्लेस कर दिया है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने इसे लेकर बड़ा हिंट दिया है.

Sourav Ganguly biopic: पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की बायोपिक बनेंगी. रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सौरव का किरदार फिल्म में रणबीर कपूर निभाएंगे. लेकिन लेटेस्ट अपडेट की मानें तो ब्रह्मास्त्र एक्टर को आयुष्मान खुराना ने रिप्लेस कर दिया है. ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने इसे लेकर बड़ा हिंट दिया है.

कौन बनेगा सौरव गांगुली?

ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर अब सौरव गांगुली के बायोपिक का हिस्सा नहीं होंगे. कथित तौर पर वो उनकी बायोपिक में सौरव गांगुली की भूमिका नहीं निभाएंगे. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने फिल्म में रणबीर की जगह लेने के संकेत दिए थे. पिंकविला से बात करते हुए जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, “मैं अभी कुछ नहीं कह रहा हूं. जब भी और जो भी होगा, हमें आधिकारिक घोषणा करनी होगी.” ऐसा लग रहा है कि कहीं सच में एक्टर को मूवी तो नहीं मिल गई.

कब से शुरू होगी शूटिंग?

कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मई से शुरू होने की उम्मीद है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो एक सूत्र के हवाले से बताया गया, “दो निर्देशक और निर्माता अंकुर गर्ग और लव रंजन ने शुक्रवार को सौरव से उनके बेहाला स्थित घर पर मुलाकात की. फिल्म के बारे में विस्तृत चर्चा हुई. सुनने में आया है कि दोनों निर्देशकों ने सौरव गांगुली के जीवन की कई घटनाओं को रिकॉर्ड किया है. पटकथा लेखन पहले ही समाप्त हो चुका है. पटकथा में जीवन की कई अज्ञात कहानियों के साथ-साथ कई दिलचस्प घटनाएं भी हैं.”

‘ड्रीम गर्ल 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने अपने दूसरे रविवार को भी शानदार प्रदर्शन किया है. शुरुआती व्यापार अनुमानों के अनुसार, ‘ड्रीम गर्ल 2’ 11वें दिन, 4 सितंबर को 2.75 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही. यह इसके पिछले दिन के 8 करोड़ रुपये के कलेक्शन से बहुत बड़ी गिरावट है. इस तरह, ‘ड्रीम गर्ल 2’ का कुल कलेक्शन अब भारत में 88.91 करोड़ रुपये हो गया है. यह देखना बाकी है कि 7 सितंबर को शाहरुख खान की ‘जवान’ सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म कैसा प्रदर्शन करेगी. हालांकि ड्रीम गर्ल 2 ने आयुष्मान खुराना के प्रदर्शन ने उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. इस फिल्म ने उनके करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग की. बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल, अनन्या पांडे, अन्नू कपूर, राजपाल यादव, विजय राज, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, सीमा पाहवा जैसे कलाकार है.

Also Read: KBC 15:कौन हैं पंजाब के जसकरण सिंह? केबीसी 15 के बने पहले करोड़पति,क्या आज दे पाएंगे 7 करोड़ के सवाल का जवाब?

आदित्य चोपड़ा के साथ काम करना चाहते हैं आयुष्मान खुराना

पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में आयुष्मान खुराना से पूछे जाने पर कि क्या वह एक्शन स्पेस या शायद वाईआरएफ यूनिवर्स में और अधिक काम करना चाहेंगे, अभिनेता ने तुरंत जवाब दिया, “मुझे आदि सर (आदित्य चोपड़ा) को कॉल करने की ज़रूरत है और मुझे लगता है कि हमें ऐसा करना चाहिए. चलो देखते हैं! उन्होंने कहा कि, मुझे ऐसा करना अच्छा लगेगा और हमें तो कुछ नकारात्मक करने को भी मिल जाएगा क्या पता… आप कभी नहीं जानते. तो यह वास्तव में रोमांचक होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >