Awarapan 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आवारापन 3 पर आया अपडेट, राइटर ने बता दिया आगे का प्लान

आवारापन 2 के राइटर बिलाल सिद्दीकी ने इमऱान हाशमी की फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर कहा कि शिवम पंडित की कहानी को आगे जल्द बढ़ाया जाना चाहिए. थर्ड पार्ट को लेकर मैं सुपर एक्साइटेड हूं.

Awarapan 3: बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. एक्शन थ्रिलर इमरान हाशमी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. मूवी ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म के आखिर में शिवम उन बच्चों को जोरावर के चंगुल से बचाने में सफल हो जाता है, जिन्हें मानव तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाना था. इसके बाद कहानी में एक मोड़ आता है. जिसमें जोरावर की दुश्मन नफीसा ने शिवम की मदद की थी, लेकिन इसके बदले उसने शिवम से एक काम करने का वादा लिया था. आखिरी सीन में शिवम नफीसा के गिरोह का हिस्सा बन जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि शिवम की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.

Is Awarapan 3 On Cards: क्या बन रही है आवारापन 3?

आवारापन 2के राइटर बिलाल सिद्दीकी से जब तीसरे पार्ट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने एचटी संग बात करते हुए कहा कि फिल्म की रिलीज के बाद उनकी निर्माता विशेष भट्ट से इस बारे में ज्यादा बातचीत नहीं हुई है.उन्होंने कहा, ''थोड़ी टेक्सट पर बात हुई थी, जब मूवी रिलीज हुई थी.'' हालांकि, लेखक ने यह जरूर कहा कि वह चाहते हैं कि कहानी को जल्द आगे बढ़ाया जाए. अगर थर्ड पार्ट बनता है, तो वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं

Awarapan 2 Success: आवारापन 2 की सफलता से बेहद खुश हैं बिलाल

आवारापन 2 की सफलता को बिलाल सिद्दीकी एंजॉय तो कर रहे हैं, लेकिन इसे अपने सिर पर हावी नहीं होने दे रहे. उन्होंने कहा, “अच्छा तो लग रहा है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन मैं अभी भी अपनी रोज की जिंदगी वैसे ही जी रहा हूं. इससे मेरी डेली लाइफ में कोई खास बदलाव नहीं आया है. हां, सफलता महसूस करके अच्छा जरूर लग रहा है. मैंने इससे पहले सिर्फ किताबों और सीरियल्स पर काम किया है. यह मेरी पहली फिल्म है. इसलिए पहली बार मुझे फिल्म की कमाई के आंकड़ों को लेकर उत्सुकता और थोड़ी घबराहट भी महसूस हुई. मुझे पता है कि किसी फिल्म की कमाई आपको तय नहीं करनी चाहिए, लेकिन जब आंकड़े सामने हों तो उन्हें देखने से खुद को रोक पाना भी आसान नहीं होता. फिलहाल बस इतना कह सकता हूं कि मैं इस समय एक बहुत खुश हूं”

आवारापन 2 ने कमाए इतने करोड़

नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी आवारापन 2 में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार अहम भूमिका में हैं. फिल्म को शुरुआत में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया. रिलीज के सिर्फ छह दिनों में फिल्म ने भारत में करीब 107 करोड़ की कमाई कर ली, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 150 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: ‘आवारापन 2’ या ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर 5वें दिन कौन पास, कौन फेल? पता चल गया

ये भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Records: सुपरहिट हुई आवारापन 2... इन बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड को किया चकनाचूर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >