Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों फिल्में अब अपने पहले हफ्ते में पहुंच चुकी हैं. छठे दिन यानी 19 अगस्त को दोनों की कमाई में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद 'आवारापन 2' की पकड़ मजबूत बनी हुई है. वहीं 'बंटवारा 1947' की कमाई काफी कम रही.
Awarapan 2 Box Office Collection Day 6: छठे दिन इतनी हुई कमाई
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹6.75 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 11,071 शोज के जरिए यह कमाई की और इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.72 प्रतिशत रही.
पांचवें दिन फिल्म ने ₹9.75 करोड़ कमाए थे. ऐसे में छठे दिन इसकी कमाई में करीब 30.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. हालांकि, गिरावट के बावजूद फिल्म की रफ्तार काफी अच्छी है.
Awarapan 2 Total Collection: 100 करोड़ क्लब में पहले ही मारी एंट्री
'आवारापन 2' की कुल इंडिया नेट कमाई अब ₹107.50 करोड़ हो गई है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक ₹153.59 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.
खास बात यह है कि इमरान हाशमी की फिल्म ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में भारत में ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. फिल्म की तुलना शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' और अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' की तेज कमाई से भी की जा रही है.
Batwara 1947 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म की कमाई में फिर गिरावट
दूसरी तरफ सनी देओल और प्रीति जिंटा की 'बंटवारा 1947' की कमाई छठे दिन और गिर गई. फिल्म ने 19 अगस्त यानी पहले बुधवार को ₹1.40 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया.
Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने 6,475 शोज के साथ यह कमाई की. छठे दिन की कमाई जोड़ने के बाद 'बंटवारा 1947' का कुल इंडिया नेट कलेक्शन ₹32.15 करोड़ हो गया है.
Batwara 1947 Cast: फिल्म में कौन-कौन है?
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी 'बंटवारा 1947' में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और करण देओल अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है.
फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. कहानी में बंटवारे के दौरान लोगों के दर्द, रिश्तों और मुश्किल हालात को दिखाया गया है.
ये भी पढ़ें: Bandar OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर ₹5 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बंदर', अब OTT पर होगी रिलीज
