Auron Mein Kahan Dum Tha Collection: हिट या फ्लॉप, अजय की फिल्म ने दो दिन में कमाए सिर्फ इतने करोड़, जान कर लगेगा झटका

फिल्म औरों में कहां दम था और उलझ इन दिनों सिनेमाघरों में चल रही है. दोनों फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पांस मिल रहा है. चलिए आपको बताते हैं दो दिन में अबतक फिल्म ने कितनी कमाई की है.

Auron Mein Kahan Dum Tha Box Office Collection Day 2: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था सिनेमाघरों में ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. मेकर्स को उम्मीद थी मूवी दर्शकों को इम्प्रेस कर देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रोमांटिक थ्रिलर फिल्म ने जान्हवी कपूर की उलझ से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर ली. ओपनिंग डे पर मूवी ने बेहद कम कमाई की, जबकि दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. वहीं, उलझ ने दूसरे दिन कितनी कमाई की, आपको बताते हैं.

औरों में कहां दम था को हि़ट होने के लिए कमाने होंगे इतने करोड़

फिल्म औरों में कहां दम था में अजय देवगन और तब्बू के अलावा इसमें शांतनु माहेश्वरी, सई मांजरेकर और जिमी शेरगिल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन करीब 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक फिल्म ने कुल कमाई 4 करोड़ रुपये हो गई है. उम्मीद है फिल्म को रविवार का फायदा मिलेगा. वहीं, मेकर्स और फिल्म के लीड एक्टर्स ने मूवी का प्रमोशन कोई खास तरीके से नहीं किया. फिल्म को हिट होने के लिए 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना होगा.

Also Read- Box Office Collection: ‘औरों में कहां दम था’ ने ओपनिंग डे पर ‘उलझ’ का निकाला दम, जानें किसने मारी बाजी

Also Read- अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरो�� में कहां दम था’ की रिलीज डेट बदलने पर आया अपडेट 

उलझ ने दो दिन में कमा लिए इतने रुपये

जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, आदिल हुसैन, मेयांग चांग स्टारर फिल्म उलझ, अजय देवगन की फिल्म औरों में कहां दम था से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर इसने 1.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. जबकि शनिवार को फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. मूवी एक सस्पेंस ड्रामा है, जिसमें जान्हवी के किरदार का नाम सुहाना है और वो एक आईएफएस अधिकारी है. उम्मीद है रविवार को मूवी थोड़ा बेहतर कमाई करेगी.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >