King Movie: शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता… बिना कहानी सुने ही ‘किंग’ के लिए मान गए अरशद वारसी

King Movie: अरशद वारसी ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए बिना कहानी सुने ही हां कर दी थी. जानिए उन्होंने आर्यन खान और शाहरुख के बारे में क्या कहा.

King Movie: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इसी दौरान उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर ऐसी बात कही, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. अरशद ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बिना कहानी सुने ही हां कर दी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए अपना प्यार भी खुलकर जाहिर किया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

Arshad Warsi on King: बिना कहानी सुने ही क्यों कर दी फिल्म?

अरशद वारसी, फोटो- इंस्टाग्राम

‘धमाल 4’ के प्रमोशन के दौरान अरशद वारसी ने बताया कि जब उन्हें ‘किंग’ का ऑफर मिला, तो उन्होंने एक पल भी नहीं सोचा. उन्होंने कहा, “मैं शाहरुख खान को कभी मना नहीं कर सकता.”

अरशद के मुताबिक, उनके लिए फिल्म की कहानी से ज्यादा अहम शाहरुख खान के साथ काम करना था. यही वजह रही कि उन्होंने बिना किसी सवाल के फिल्म के लिए हां कर दी.

Aryan Khan Call: फोन पर क्या हुई थी बातचीत?

अरशद वारसी ने बताया कि जब आर्यन खान ने उन्हें फोन किया और फिल्म की कहानी सुनानी शुरू की, तो उन्होंने बीच में ही रोक दिया. उन्होंने कहा, “मैंने आर्यन से कहा कि मुझे कहानी मत सुनाओ. बस बता दो कि मुझे क्या करना है. मैं यह काम सिर्फ इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं तुम्हारे पापा, तुम्हें और पूरे परिवार से बहुत प्यार करता हूं.”

King Movie Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?

शाहरुख खान, फोटो- इंस्टाग्राम

‘किंग’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. वहीं, उनकी बेटी सुहाना खान पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी.

इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, राघव जुयाल और अरशद वारसी जैसे कई बड़े सितारे भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

King Release Date: कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. यह बड़े बजट की एक्शन फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

शाहरुख खान के फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

Dhamaal 4 Update: पहले इस फिल्म में नजर आएंगे अरशद

धमाल 4 का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

‘किंग’ से पहले अरशद वारसी ‘धमाल 4‘ में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, ईशा गुप्ता समेत कई कलाकार दिखाई देंगे. यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dhamaal 4 Trailer: खजाने की तलाश, भूतिया हवेली, जंगली जानवर और वही पुराना ‘लाल बटन’… आ गया ‘धमाल 4’ का धमाकेदार ट्रेलर

यह भी पढ़ें- ‘धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >