Arijit Singh Net Worth: ना ब्रांड्स, ना शो ऑफ – फिर भी अरबों के मालिक हैं अरिजीत सिंह

Arijit Singh Net Worth: किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग कहे जाने वाले अरिजीत सिंह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर हम उनकी करोड़ों की संपत्ति पर एक नजर डालते हैं.

Arijit Singh Birthday: 25 अप्रैल, 1997 के दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ, जिसे कभी नहीं पता था कि वह एक नाम कमाएगा, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा. हम बात कर रहे हैं देशभर में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले अरिजीत सिंह की, जिनके पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. वह अपने एक गाने से लोगों को प्यार दुख और समर्पण के रस में घोल देते हैं. सिंगर काफी वक्त से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं. इस बीच उन्होंने कई करोड़ों की संपत्ति भी खड़ी की है, लेकिन इसके बाद अरिजीत सिंह को हमेशा सादगी में देखा गया है. वह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं, जिसके मौके पर हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में विस्तार से बताते हैं.

अरिजीत सिंह के करोड़ों की प्रॉपर्टी

किंग ऑफ प्लेबैक सिंगिंग कहे जाने वाले अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार हैं. उनके नेट वर्थ की बात करें तो अरिजीत सिंह की कुल 7 मिलियन डॉलर से ज्यादा यानी 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है. सिंगर एक घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं, एक फिल्मी गाने के उन्हें 8 से 10 लाख रुपये फीस मिलती है.

आलिशान बंगला फिर भी सिंपल लाइफस्टाइल

अरिजीत सिंह महीने में करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं. इसी के साथ वह इंडस्ट्री के हाईएस्ट टैक्सपेयर भी हैं. इसके अलावा वह एक एनजीओ का भी हिस्सा भी हैं. नवी मुंबई के प्राइम इलाके में उनका एक आलिशान बंगला भी लगभग 8 करोड़ रुपये है. यही नहीं उनके पास कुछ लग्जरी कार्स भी हैं, जिनमें हमर, रेंज रोवर, मर्सिडीज-बेंज शामिल हैं. हालांकि, इसके बाद भी वह काफी सिंपल लाइफ जीते हैं.

यह भी पढ़े: Emraan Hashmi Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं इमरान हाशमी, ओपनिंग डे पर इतने करोड़ की कमाई करेगी ग्राउंड जीरो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >