Arhaan Khan Bollywood Debut: अरबाज-मलाइका के बेटे अरहान की बॉलीवुड में एंट्री पक्की? इस फिल्म से बन सकते हैं हीरो

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. वह एक बड़ी एक्शन फिल्म से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे. जानें इस प्रोजेक्ट के बारे में पूरी डिटेल.

Arhaan Khan Bollywood Debut: बॉलीवुड में एक और स्टारकिड की एंट्री होने वाली है और इस बार नाम है अरहान खान. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान जल्द ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. अब तक उनके डेब्यू को लेकर सिर्फ बातें चल रही थीं, लेकिन अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अरहान किसी छोटे-मोटे प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि बड़े लेवल की एक्शन फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं.

किस फिल्म से होगी अरहान की बॉलीवुड में एंट्री?

Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक, अरहान खान को बॉलीवुड में एक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा. इस फिल्म को डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर बना रहे हैं. अनिरुद्ध इससे पहले फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ डायरेक्ट कर चुके हैं.

बताया जा रहा है कि अरहान की डेब्यू फिल्म काफी बड़े लेवल की होगी. फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और इसकी स्क्रिप्टिंग लगभग पूरी होने वाली है.

एक्टिंग से पहले इस काम में दिख चुके हैं अरहान

अरहान के लिए एक्टिंग भले ही नई शुरुआत हो, लेकिन वह कैमरे के सामने पहले भी नजर आ चुके हैं. उन्होंने ‘डंब बिरयानी’ नाम का पॉडकास्ट किया था. इस पॉडकास्ट में उन्होंने देव राययानी और अरुष वर्मा के साथ काम किया था.

अब पॉडकास्ट के बाद अरहान सीधे बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. ऐसे में फैंस की नजर उनके बॉलीवुड डेब्यू पर बनी हुई है.

बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर क्या बोले थे अरबाज?

अरहान के बॉलीवुड में आने को लेकर उनके पिता अरबाज खान से पहले भी सवाल पूछा जा चुका है. India Today को दिए एक इंटरव्यू में अरबाज ने कहा था कि अरहान के लिए स्क्रिप्ट उनके पास से भी आ सकती है और किसी दूसरे फिल्ममेकर की तरफ से भी.

अरबाज ने यह भी कहा था कि आज के समय में अरहान पर कई लोगों की नजर है. इंडस्ट्री में नए चेहरे और टैलेंट की तलाश रहती है. उन्होंने साफ कहा था कि अगर उनके पास अरहान के लिए कोई अच्छी कहानी आती है, तो वह उन्हें फिल्म ऑफर करेंगे और फिर फैसला अरहान का होगा.

यह भी पढ़ें: Mahindra Thar Roxx Star Edition की मालकिन बनी मलाइका अरोड़ा, जानिये कितनी है कीमत और क्या हैं फीचर्स

अरबाज और मलाइका का भी रहा है फिल्मी कनेक्शन

अरहान के पिता अरबाज खान खुद लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने साल 1996 में फिल्म ‘दरार’ से एक्टिंग करियर शुरू किया था. इसके बाद वह ‘प्यार किया तो डरना क्या’, ‘मां तुझे सलाम’, ‘ये मोहब्बत है’, ‘सोच’ और ‘कुछ ना कहो’ जैसी फिल्मों में नजर आए.

अरबाज ने एक्टिंग के अलावा डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है. उन्होंने सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘दबंग 2’ का निर्देशन किया था.

वहीं अरहान की मां मलाइका अरोड़ा भी बॉलीवुड का जाना-पहचाना नाम हैं. मलाइका कई सुपरहिट गानों में नजर आ चुकी हैं. ‘छैंया छैंया’, ‘काल धमाल’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों में उनके डांस को खूब पसंद किया गया था.

अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्मी परिवार से आने वाले अरहान खान एक्टिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना पाते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं मलाइका अरोड़ा? रोम में मना रही छुट्टियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >