Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…

बाबा सिद्दीकी की हत्या से सलमान खान और उनका परिवार उबर रहा है. अरबाज खान ने पहली बार बाबा सिद्दीकी की हत्या पर दिल खोलकर बात की. अरबाज ने कहा कि, उनका निधन दुर्भाग्यपूर्ण है.

Arbaaz Khan On Baba Siddique Murder: सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी को खो दिया है. पिछले शनिवार शाम को राजनेता बाबा सिद्दीकी की गोली मार कर हत्या कर दी गई. उनकी हत्या से सलमान खान और उनका परिवार काफी दुखी है और सदमे में है. सिद्दीकी, सलमान और उनके परिवार से काफी क्लोज थे. उनकी इफ्तार पार्टियों का खान परिवार अक्सर हिस्सा होते थे. अपने दोस्त को खोकर सलमान काफी परेशान है. इस बीच अभिनेता-निर्माता अरबाज खान ने कहा कि वह बाबा सिद्दीकी के परिवार के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

बाबा सिद्दीकी की हत्या पर क्या बोले अरबाज खान

मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान इस दुखद घटना पर सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान ने चुप्पी तोड़ी है. बाबा सिद्दीकी की हत्या पर उन्होंने दुख व्यक्त किया. अरबाज ने कहा, ‘‘बाबा सिद्दीकी एक क्लोज फैमिली फ्रेंड और बहुत प्यारे व्यक्ति थे. पूरी इंडस्ट्री उनके ईद समारोह के लिए एक साथ आता था. उनका निधन दुर्भाग्यपूर्ण है. हम सभी इस घटना से प्रभावित हैं और हम इससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं.’’ वहीं, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टियों में बॉलीवुड और टीवी इंटस्ट्री के टॉप स्टार्स शामिल होते थे.

पुलिस ने बढ़ाई सलमान खान की सिक्योरिटी

ये बातें अरबाज खान ने अपनी मूवी ‘बंदा सिंह चौधरी’ के प्रमोशन के दौरान कहा. फिल्म में अरबाज के साथ-साथ अरशद वारसी और मेहर विज ने काम किया है. 25 अक्टूबर को मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वहीं, सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने ली है. दूसरी तरफ पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी है और उनके घर के बाहर कड़ी सिक्योरिटी है. पुलिस उनकी सिक्योरिटी में कोई कसर नहीं छोड़ रही.

Also Read– Baba Siddique: कौन थे बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने शाहरुख-सलमान की करवाई दोस्ती, 5 साल की दुश्मनी चुटकी में की खत्म

Also Read- Baba Siddique की मौत से टूटी शिल्पा शेट्टी, नहीं रुक रहे आंसू, गम में डूबे सलमान खान, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >