Apne 2: नहीं बंद हुई धर्मेंद्र-सनी और बॉबी देओल की ‘अपने 2’, प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सवाल ही नहीं उठता

Apne 2: धर्मेंद्र के निधन के बाद ‘अपने 2’ को लेकर फैली अफवाहों पर प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने सच बताकर साफ किया कि फिल्म रोकी नहीं गई है. उन्होंने कहा कि ‘अपने 2’ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को एक खास श्रद्धांजलि होगी.

Apne 2: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्मों और अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हाल ही में डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा था कि धर्मेंद्र के जाने के बाद ‘अपने 2’ को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया है. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गईं कि फिल्म को रोक दिया गया है.

अब इस पर फिल्म के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने ऑफिशियल बयान जारी करते हुए साफ कर दिया है कि ‘अपने 2’ बंद नहीं हुई है. यह फिल्म बन रही है और यह धर्मेंद्र को एक खास श्रद्धांजलि होगी. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.

दीपक मुकुट: “अपने 2 को रोका नहीं गया है”

प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा, “लोगों को बिना वेरिफिकेशन वाली बातें फैलाना बंद करना चाहिए. ‘अपने 2’ रुकी नहीं है. यह फिल्म बन रही है और हम लगातार उस पर काम कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता. यह हमारे बैनर के सबसे इमोशनल और खास प्रोजेक्ट्स में से एक है. ”

उन्होंने आगे कहा, “पहली फिल्म ‘अपने’ पूरी तरह धर्मजी की थी. उनकी मौजूदगी, उनका अपनापन और उनका जादू ही उस फिल्म को खास बनाता था. ‘अपने 2’ मेरे दिल के बहुत करीब है और कई मायनों में यह फिल्म धर्मजी के लिए एक दिल से दी गई श्रद्धांजलि होगी. हम चाहते हैं कि यह फिल्म उनके मूल्यों और देओल परिवार की इमोशनल बॉन्डिंग को सेलिब्रेट करे.”

डायरेक्टर अनिल शर्मा: “धर्मजी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन”

इसके पहले, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने हाल ही में कहा था कि धर्मेंद्र के बिना ‘अपने 2’ बनाना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि स्क्रिप्ट पूरी तैयार थी, लेकिन धर्मजी के न रहने से प्रोजेक्ट अधूरा रह गया. अनिल शर्मा के शब्दों में, “‘अपने’ अपनों के बिना नहीं हो सकती. धर्मजी के बिना सीक्वल बनाना नामुमकिन है. कुछ सपने अधूरे रह जाते हैं.”

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी से जूझने के बाद हुआ. उनकी आखिरी रिलीज होने वाली फिल्म अब ‘इक्कीस’ होगी, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और जिसमें अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म अभिनेता के निधन के एक महीने बाद, 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Dharmendra-Hema Malini Emotional Moments: पति धर्मेंद्र को खोकर टूट गईं हेमा, निधन के 3 दिन बाद शेयर कीं अनदेखी यादें, लिखा- मेरे इमोशन्स सामने आ रहे हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >